वॉशिंगटन में हाई-प्रोफाइल इवेंट में हमला: प्रेस डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित, बोले- कोई भी हमला हमें रोक नहीं सकता

वॉशिंगटन में हाई-प्रोफाइल इवेंट में हमला: प्रेस डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित, बोले- कोई भी हमला हमें रोक नहीं सकता

नई दिल्ली। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के वार्षिक कार्यक्रम में अचानक हुई गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम को बीच में ही रद्द करना पड़ा। घटना में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित रहे, जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।

घटना के बाद मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह हमला उन्हें ईरान के खिलाफ चल रही रणनीति से पीछे नहीं हटाएगा। उन्होंने कहा कि भले ही इस घटना का सीधा संबंध ईरान से न हो, लेकिन अमेरिका अपनी नीतियों पर कायम रहेगा। ट्रंप ने हमलावर को ‘लोन वुल्फ’ बताया और कहा कि वह भारी हथियारों के साथ सुरक्षा घेरे की ओर बढ़ रहा था। इस दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट पर भी गोली चलाई गई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बड़ा नुकसान टल गया।

ट्रंप ने इस घटनाक्रम के बीच अपनी प्रस्तावित विदेश यात्रा और कूटनीतिक वार्ताओं पर भी टिप्पणी की। उन्होंने संकेत दिया कि ईरान से जुड़े मुद्दों पर अमेरिका सख्त रुख बनाए रखेगा और किसी दबाव में आने वाला नहीं है। साथ ही, उन्होंने ईरानी नेतृत्व पर आंतरिक अस्थिरता का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां निर्णय लेने की स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल, जांच एजेंसियां हमले के पीछे के मकसद और संभावित कनेक्शन की गहन जांच कर रही हैं।

Read More US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना