भारत से FTA पर न्यूजीलैंड में मतभेद, PM लक्सन ने विदेश मंत्री की बात काटी, कहा- भारत के साथ व्यापार समझौता ऐतिहासिक

भारत से FTA पर न्यूजीलैंड में मतभेद, PM लक्सन ने विदेश मंत्री की बात काटी, कहा- भारत के साथ व्यापार समझौता ऐतिहासिक

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर न्यूजीलैंड सरकार के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। जहां विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने समझौते पर आपत्ति जताई, वहीं प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उनकी बात काटते हुए एफटीए को ऐतिहासिक डील बताया है।

पीएम लक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि भारत के साथ एफटीए उनके पहले कार्यकाल का वादा था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता 1.4 अरब भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंच खोलता है, जिससे न्यूजीलैंड में नौकरियां बढ़ेंगी, आय में इजाफा होगा और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

विदेश मंत्री ने जताई थी नाराज़गी
न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने हाल ही में एफटीए की आलोचना करते हुए कहा था कि यह समझौता न तो स्वतंत्र है और न ही निष्पक्ष। उनका कहना था कि भारत ने न्यूजीलैंड के प्रमुख डेयरी उत्पादों पर टैरिफ कम करने पर सहमति नहीं दी, जिससे किसानों और ग्रामीण समुदायों को नुकसान होगा।

Read More Flydubai Flight Chaos: हवा में मचा हड़कंप! Flydubai के कॉकपिट में कैप्टन पर हमला, खून से लथपथ पायलट का वीडियो आया सामने

22 दिसंबर को बनी थी FTA पर सहमति
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 दिसंबर को एक व्यापक और संतुलित एफटीए पर सहमति बनी थी। यह समझौता इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत की आर्थिक और रणनीतिक मौजूदगी को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। बातचीत की शुरुआत मार्च 2025 में दोनों देशों के वाणिज्य मंत्रियों के बीच हुई थी।

Read More Hormuz Strait Attack: होर्मुज में कुवैती ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल स्ट्राइक, 5 भारतीय सुरक्षित; ओमानी अधिकारियों ने कराया रेस्क्यू

भारत को मिलेगा बड़ा फायदा
भारतीय वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, इस एफटीए से सभी भारतीय निर्यातों को ड्यूटी-फ्री एक्सेस मिलेगा। इससे टेक्सटाइल, लेदर, जेम्स-ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट्स, इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टर्स को फायदा होगा और MSMEs की वैश्विक भागीदारी बढ़ेगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच