जिला पंचायत में बेलतरा विधायक का प्रतिनिधि बन फर्जी इंट्री करने का,बीजेपी नेता और जनपद उपाध्यक्ष बिल्हा, विक्रम सिंह पर लगा आरोप, हो सकती है जांच।

जिला पंचायत में बेलतरा विधायक का प्रतिनिधि बन फर्जी इंट्री करने का,बीजेपी नेता और जनपद उपाध्यक्ष बिल्हा, विक्रम सिंह पर लगा आरोप, हो सकती है जांच।

जिला पंचायत में बेलतरा विधायक का प्रतिनिधि बन फर्जी इंट्री करने का,बीजेपी नेता और जनपद उपाध्यक्ष बिल्हा, विक्रम सिंह पर लगा आरोप, हो सकती है जांच।. बिलासपुर: जिला पंचायत से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है,बेलतरा से बीजेपी का नेतागिरी करने वाले बिल्हा जनपद के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह पर गंभीर आरोप लग […]

जिला पंचायत में बेलतरा विधायक का प्रतिनिधि बन फर्जी इंट्री करने का,बीजेपी नेता और जनपद उपाध्यक्ष बिल्हा, विक्रम सिंह पर लगा आरोप, हो सकती है जांच।.

बिलासपुर: जिला पंचायत से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है,बेलतरा से बीजेपी का नेतागिरी करने वाले बिल्हा जनपद के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह पर गंभीर आरोप लग रहा है कि विधायक का फर्जी प्रतिनिधि बनकर जिलापंचायत के सामान्य सभा में पिछले तीन सालों से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। बताया जा रहा है कि मामले में जिला पंचायत के कुछ अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। खबर है कि जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने मामले को गंभीरता से लिया है। इधर इस मामले की जिला पंचायत में पेश किए गए पत्र की जांच होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिला पंचायत में 14 दिसंबर को सामान्य सभा के दौरान बैठक व्यवस्था को लेकर जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि की सामान्य सभा बैठक के दौरान सीटिंग व्यवस्था को लेकर बसपा से भाजपा में आने वाले विक्रम सिंह ने जमकर हंगामा किया था। जिसके चलते समान सभा की बैठक को करीब 45 मिनट तक रोका गया था। बावजूद इसके विक्रम सिंह और अशोक कौशिक ने जमीन पर बैठकर विधायक प्रतिनिधि के अपमान का आरोप लगाया। इसके बाद भाजपा के विधायक और जिला पंचायत सदस्यों ने भी जनपद उपाध्यक्ष का साथ छोड़ दिया और बैठक में शामिल हुए।

सभापति गौरहा ने कराई जांच.

Read More वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट

खबर मिल रही है कि जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने सामान्य सभा के दौरान हंगामा को बहुत ही गंभीरता से लिया है। इसके बाद उन्होंने विधायक प्रतिनिधियों की जानकारी के लिए अधिकारियों को तलब करना शुरू किया। जॉच के दौरान सामने आया कि बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कभी भी जिला पंचायत सामान्य सभा में प्रतिनिधि भेजने को लेकर कभी पत्र ही नहीं लिखा है। सिटींग व्यवस्था के दौरान भाजपा नेता विक्रम सिंह ने हंगामा के दौरान कहा कि वह बेलतरा विधायक रजनीश सिंह की प्रतिनिधि की हैसियत से बैठक में आए हैं लेकिन उनका अपमान किया गया।

Read More चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर

हंगामा के बाद जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने छानबीन के दौरान पाया कि बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कभी भी विधायक प्रतिनिधि नियुक्ति को लेकर कोई पत्र जिला पंचायत को नहीं दिया है। लेकिन कुछ दिन बात पता चला कि रजनीश सिंह के लेटर पैड से जो पत्र लिखा गया है वह संदिग्ध है। क्योंकि जब अध्यक्ष ने जानकारी मांगी तो अधिकारियों ने बताया था कि कोई पत्र प्राप्त नहीं है। जबकि दो दिन बाद बेक डेट से पत्र जमा हो गया। वो भी बैठक के एक महीना पहले के दिनांक पर और विधायक रजनीश सिंह ने यह लिखा है कि पूर्व में टेलिफोनिक सूचना दे दी गई थी जो कि हास्यप्रद है । क्योंकि सदन की कार्यवाही किसी मौखिक या टेलीफोनिक सूचना के आधार पर नहीं चलती इतना तो एक्सीडेंटल विधायक को ज्ञान होना चाहिए। पूरा मामला संदिग्ध माना जा रहा है क्योंकि विधायक का पत्र चुपके से जमा कराने में एक अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है।

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'