छत्तीसगढ़ में ED बाबा और 40 चोर, इस दरबार में ”मुर्गा” आसन से तोते की तर्ज पर टें-टें कर रहे कई कारोबारीयों को, फिर से हाजिर होने का फ़रमान, बगैर तंत्र-मंत्र और दान-दक्षिणा के भ्रष्टाचार की बीमारी का इलाज,बिल्कुल फ्री में, देखे नजारा

छत्तीसगढ़ में ED बाबा और 40 चोर, इस दरबार में ”मुर्गा” आसन से तोते की तर्ज पर टें-टें कर रहे कई कारोबारीयों को, फिर से हाजिर होने का फ़रमान, बगैर तंत्र-मंत्र और दान-दक्षिणा के भ्रष्टाचार की बीमारी का इलाज,बिल्कुल फ्री में, देखे नजारा

छत्तीसगढ़ में ED बाबा और 40 चोर, इस दरबार में ”मुर्गा” आसन से तोते की तर्ज पर टें-टें कर रहे कई कारोबारीयों को, फिर से हाजिर होने का फ़रमान, बगैर तंत्र-मंत्र और दान-दक्षिणा के भ्रष्टाचार की बीमारी का इलाज,बिल्कुल फ्री में, देखे नजारा रायपुर : छत्तीसगढ़ में ED बाबा की धुंआधार कार्यवाई जारी है। उनके […]

छत्तीसगढ़ में ED बाबा और 40 चोर, इस दरबार में ”मुर्गा” आसन से तोते की तर्ज पर टें-टें कर रहे कई कारोबारीयों को, फिर से हाजिर होने का फ़रमान, बगैर तंत्र-मंत्र और दान-दक्षिणा के भ्रष्टाचार की बीमारी का इलाज,बिल्कुल फ्री में, देखे नजारा


रायपुर : छत्तीसगढ़ में ED बाबा की धुंआधार कार्यवाई जारी है। उनके दरबार की महिमा दूर-दूर तक सुनाई दे रही है। इस दरबार में बाबा के खादिमों ने भ्रष्टाचार की बीमारी से पीड़ित कई मरीजों की सुध ली। मुफ्त के इलाज़ में फायदा देख अब प्रदेश भर से आने वाले मरीजों का ED बाबा के दरबार में ताँता लगा हुआ है।

राष्ट्रीय जगत विजन के संवाददाता ने जब इस दरबार का जायजा लिया, तो इलाज के तौर -तरीको की परम्परागत छठा देखने को मिली। यहाँ कई ला -इलाज बीमारी से ग्रसित मरीज भी स्वस्थ होते देखे गए। हमने सोचा क्यों न इस चमत्कारिक दरबार से आप भी वाकिफ हो सकते है। मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए इन दिनों ED बाबा रायपुर में 24 x7 उपलब्ध है। उनके आशीर्वाद से कई लोगों के दिमाग में घर बना बैठे भ्रष्टाचार के कीड़े तेजी से बाहर निकल कर भागते नजर आ रहे है।

Read More Monsoon Session Day 3: तीसरे दिन भी संसद में नहीं चल सकी कार्यवाही, NEET और विरोध प्रदर्शनों पर विपक्ष का हंगामा; लोकसभा-राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित

राज्य में सरकारी मशीनरी जाम कर प्रतिमाह लगभग 800 करोड़ की उगाही करने वाले भ्रष्ट अफसरों, नेताओं और उनके नाते – रिश्तेदारों की खबर ली जा रही है । इस मुहीम में ED बाबा के दरबार में कई लोग सीधी चाल में हाजिरी लगाते देंखे जा सकते है। लेकिन लौटते वक्त उनकी चाल और ढाल,दोनों लड़खड़ाते हुए नजर आती है। ऐसे लोगो के चेहरे देखने के बाद हमारे सहयोगी ने बाबा के दरबार में इलाज का जायजा लिया। यहाँ ट्रामा सेंटर में प्राचीन पद्धतियों से इलाज के नुस्खे ,कारगर दिखाई दिए। खासतौर पर योगमाया का ‘मुर्गा” आसन।

Read More इलाज नहीं, लापरवाही का केंद्र बना अस्पताल; प्रशासन ने किया सील, लाइसेंस भी रद्द

रायपुर में यह दरबार इन दिनों काफी चर्चित हो रहा है। ये दरबार ”ED बाबा” का बताया जाता है। जानकार बताते है कि यह एक अलौकिक शक्तियों से परिपूर्ण सच्चा दरबार है। इस दरबार में बाबा जी की छाया पड़ते ही कई ऐसे मरीज ठीक हो जा रहे है, जो सालों से ला -ईलाज भ्रष्टाचार जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।

हालांकि कई मरीजो को विरासत में मिली इस खानदानी बीमारी से निजात दिलाने के लिए बाबा जी कभी उनके शरीर में ”भभूती” का लेप लगाते है, तो कभी ”प्रसाद” देकर उनकी समस्या का हाथो-हाथ हल निकाल देते है। बताया जाता है कि इस अनोखे दरबार में ब्लैकमनी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गंभीर आपराधिक बीमारियों का तो चुटकी बजाते ही निदान हो जाता है। हम आपको बता दे कि, ED बाबा के दरबार में कई जेनेटिक बीमारियों के भी सफलतापूर्वक इलाज की कई घटनाएं देश भर से सामने आ चुकी है।

बाबा के दरबार में भक्तो का ”मेला” लगा हुआ है। इस मेले में कोल कारोबारी साहूकारों से लेकर कोयला चोर ,DMF फंड के दलाल, माफिया और अपने पद और अधिकारों का दुरुप्रयोग करने वाले कई जनता के नौकर ”हाथ – पांव फैलाये” चहल कदमी करते नजर आ रहे है । इनमे से कई की चाल ढाल काफी बिगड़ी नजर आती है। इतनी की उस शख्स के लड़खड़ाते कदमो को देखकर सहज अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि जनाब ने दिन में ही टिका ली है।

बताया जाता है कि इंसाफ की राह में रोड़ा बने कई मरीज, बाबा के दरबार में ”मुर्गे” बनकर इधर -उधर दाना चुगते दिखाई दे रहे है। यहाँ अपने स्वास्थ लाभ और तनाव मुक्त रहने के लिए कई कारोबारियों और उद्योगपतियों को ” मुर्गा आसन” करते देखा जा सकता है। इस आसन में उन्हें तने देखकर यहाँ दस्तक देने वाले लोग हैरान है।

बताया जा रहा है कि कई भक्तों को पहली बार ”ED” बाबा के दर्शन हुए है। तजुर्बे की कमी के चलते ऐसे कई कारोबारी भक्त, दरबार की महिमा से, बेखबर बताए जाते थे। लेकिन अब दरबार में हाजिर होने से उन्हें ED बाबा की शक्ति का एहसास हो गया है। बताया जाता है कि,नए-नवेले कई भक्त पहले की तर्ज का मामला नहीं समझ रहे है। इस बार उन्हें अपने कर्मो का हिसाब-किताब ठीक ढंग से बताना पड़ रहा है। वर्ना बचा कुचा इंसानी जीवन उन्हें मुर्गे की तर्ज पर बिताने का ख़तरा सिर पर मंडराते नजर आता है।

भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने वाले कई भक्त चंद मिंटो में ही अपनी उलझने छोड़ सच की राह पर आगे बढ़ते नजर आ रहे है। हृदयपरिवर्तन से पूर्व ऐसे भक्तों को ED बाबा अपनी शक्ति का एहसास कराते है। बाबा के दरबार में ऊंच-नीच ,जात-पात का कोई भेदभाव नहीं किया जाता। बाबा जी स्वेच्छानुसार ” मुर्गा” आसान का आशीर्वाद देते है।

बताया जाता है कि इस आसान को ग्रहण करने के बाद सच्चाई से परहेज करने वाले कारोबारियों के मुंह से तोते की तर्ज पर सच का ” टें-टें” शालीनता के स्वरो के साथ खुद-ब खुद फूंट पड़ता है।इन दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ED बाबा का दरबार सजा हुआ हैं। यहाँ प्रदेश के कोने – कोने से कई मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे है। इनमे से कई ऐसे है जिन्हे विरासत में मिली भ्रष्टाचार की बीमारी भारी बोझ महसूस हो रही है।

वो बाबा जी के समक्ष इसे मिटाने का संकल्प ले रहे है। इनमे से कुछ ऐसे भक्त भी है, जिन्होंने 15 मिनट से लेकर करीब 45 मिनट का मुर्गा आसन ग्रहण कर सच की अनुभूति की है। वे भी ED बाबा की ”जय – जय कार” कर रहे है। बताते है कि कुछ भक्तों ने हालिया मुर्गा आसन का स्वाद चखा था। इसके बाद उनकी जुबान ऐसी फिरी कि घर जाकर भी वे सच बोलने की हिम्मत जुटाने लगे है।

मुर्गा आसन का लुफ्त उठाने वालो ने अपनी आपबीती परिजनों और CA के साथ भी साझा किया है। उनके शेयर किये गए तजुर्बे दरबार में हाजिर होने वालो अन्य भक्तो के लिए प्रेरणास्रोत साबित हो रहे है। फिलहाल ED बाबा के ”सत्य प्रेम और करुणा” संदेशो को भक्त घर-घर तक पहुंचा रहे है।

Tags:

Latest News

'अब घर लौट जाइए...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस का जंतर-मंतर खाली करने की अपील, प्रदर्शनकारियों के लिए मेट्रो यात्रा मुफ्त 'अब घर लौट जाइए...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस का जंतर-मंतर खाली करने की अपील, प्रदर्शनकारियों के लिए मेट्रो यात्रा मुफ्त
Surajpur Viral Video: नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक! लड़खड़ाते हुए लगाई हाजिरी, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बस बनी ड्रग्स एक्सप्रेस! ओडिशा से रायपुर तक नशीली गोलियों की सप्लाई, ड्राइवर गिरफ्तार; पुलिस ने खोला अंतर्राज्यीय नेटवर्क
'यह लोकतंत्र की जीत है...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले- अब जवाबदेही नहीं, शिक्षा सुधार का वक्त
CJP Protest: फेक न्यूज की साजिश बेनकाब! 'न किसी की मौत, न सेना तैनात'; दिल्ली पुलिस ने 480 पाकिस्तानी हैंडल किए ब्लॉक
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी; कहा- "युवाओं का भविष्य राजनीति से ऊपर"
Bihar Bandh: पटना में उग्र प्रदर्शन, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज; तेज प्रताप यादव हिरासत में
Ambikapur Crime: घर से खेलने निकला छात्र अगली सुबह जंगल में मिला मृत, पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी
Bilaspur Electricity Scam: फर्जी अटेंडेंस से 93 लाख का भुगतान! जांच पूरी, मगर 8 माह से रिपोर्ट पेंडिंग
Jagdalpur Central Jail Wedding: अदालत की अनुमति से जेल में रची गई शादी, 15 साल बाद बना सेंट्रल जेल विवाह का साक्षी
Cancer Treatment Fraud: 'चमत्कारी इलाज' के नाम पर महिला से 13 लाख की ठगी, टीवी विज्ञापन से शुरू हुआ पूरा खेल
Maharashtra TET Paper Leak: बिहार से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड बृजेंद्र गुप्ता, कई राज्यों में फैला था पेपर लीक सिंडिकेट