छत्तीसगढ़ में ED के शिकंजे में ”जिगोलो” पूछताछ जारी, स्लेव बॉय को हायर कर रखा था, इस अफसर ने, दस्तावेजों, मोबाईल समेत कई सामानो को इधर से उधर करने को लेकर आया सुर्खियों में

छत्तीसगढ़ में ED के शिकंजे में ”जिगोलो” पूछताछ जारी, स्लेव बॉय को हायर कर रखा था, इस अफसर ने, दस्तावेजों, मोबाईल समेत कई सामानो को इधर से उधर करने को लेकर आया सुर्खियों में

छत्तीसगढ़ में ED के शिकंजे में ”जिगोलो” पूछताछ जारी, स्लेव बॉय को हायर कर रखा था, इस अफसर ने, दस्तावेजों, मोबाईल समेत कई सामानो को इधर से उधर करने को लेकर आया सुर्खियों में रायपुर : छत्तीसगढ़ में ED की अलग -अलग टीम अपने टास्क को बखूबी अंजाम दे रही है। कई अफसरों और कारोबारियों […]

छत्तीसगढ़ में ED के शिकंजे में ”जिगोलो” पूछताछ जारी, स्लेव बॉय को हायर कर रखा था, इस अफसर ने, दस्तावेजों, मोबाईल समेत कई सामानो को इधर से उधर करने को लेकर आया सुर्खियों में

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ED की अलग -अलग टीम अपने टास्क को बखूबी अंजाम दे रही है। कई अफसरों और कारोबारियों से पूछताछ जारी है। इस बीच एक ”जिगोला” ED के हत्थे चढ़ गया है। उस पर अरसे पहले से नजर गड़ाई बैठी ED को अब जाकर कई सबूत हाथ लगे है। बताया जाता है कि एक अफसर के काले कारनामों का राज इसी जिगोलो के ठिकानो पर दफ़न था।

हालांकि उसके ED के शिकंजे में फंसने की आशंका के चलते चालक अफसर ने तत्काल हाथ -पाँव मारे। उसने अपने प्ले बॉय के ठिकानो से फ़ौरन कई सामान ”इधर से उधर” किया। इसके बाद ED के अफसरों को आँख दिखाने की हिम्मत जुटाई। बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान ही यह शख्स ED के हाथ लग गया।

Read More ऑफिस का ‘Bossware’ बना डिजिटल जासूस! कर्मचारियों का निजी डेटा पहुंच रहा Google-Facebook तक

पिछले 24 घंटो में इस शख्स से ED अलग -अलग दौर में दो बार पूछताछ कर चुकी है। उसकी हीला -हवाली के बावजूद ED ने उसे सच के पक्ष में मुँह खोलने के लिए पर्याप्त मौंका दिया है। बताया जाता है कि इस अफसर के बुलाये ठिकानो पर सेवाएं देने के लिए प्ले बॉय हमेशा उपलब्ध रहता था। वो अफसर का बड़ा राजदार बन गया था।

Read More NJV EXCLUSIVE: बिलासपुर में कोल माफिया के जीसीवी सिंडिकेट पर पुलिस का हथौड़ा, मिक्सिंग से लेकर मर्डर की धमकी तक... डिकोड हुआ पूरा नेक्सस

उसका प्रभाव चंद महीनो में इतना बढ़ा की वो ट्रांसफर पोस्टिंग के काम भी चुटकी बजाते ही कर देता था। बताया जाता है कि उसके मोबाईल फ़ोन की पड़ताल के बाद अफसर हैरत में पड़ गए। सूत्रों के मुताबिक मोबाईल में बातचीत, अश्लील वीडियो, चैट और इसके संदेशो में कई आपत्ति जनक तथ्य सामने आये है।

सूत्र बताते है कि उसके मोबाईल से निकले कई साक्ष्य इसकी तस्दीक कर रहे है कि यह शख्स सिर्फ जिगोलो ही नहीं बल्कि अफसर का नाक का बाल है। दोनों अक्सर कई मामलो को लेकर एक -दूसरे के गले पड़े रहते है। सूत्र बताते है कि पूछताछ के दौरान उस सम्बंधित अफसर ने जिगोलो का परिचय अपने अच्छे पडोसी और मित्र के रूप में दिया था। शायद वो इस तथ्य से बेखबर था कि जिगोलो का अगला -पिछला रिकॉर्ड ED हासिल कर चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान जिगोलो और उसके प्रिय अफसर का सीधा आमना -सामना अभी नहीं कराया गया है। लेकिन जल्द ही इसके आसार नजर आ रहे है। फिलहाल तो जिगोला अपनी बचाने में जुटा है। उसने साफ़ कर दिया है कि वो सिर्फ दस्तावेजों का सरंक्षक मात्र है, माल -टाल तो इनका है। फिलहाल स्लेव बॉय अपनी बीती दास्तान एजेंसियों को सुना रहा है। सूत्र बताते है कि जिगोलो की गिरफ़्तारी से पूर्व उसके प्रिय अफसर के काले कारनामों को सहेजने का काम जाँच अधिकारी कर रहे है।

Tags:

Latest News

तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार: एम्बुलेंस नहीं मिली, कंधों पर शव उठाकर 4 किमी पैदल चला परिवार तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार: एम्बुलेंस नहीं मिली, कंधों पर शव उठाकर 4 किमी पैदल चला परिवार
मासूम के साथ दरिंदगी पर तमिलनाडु में उबाल, अब पुलिस अधिकारियों की ‘मुस्कान’ बनी विवाद की वजह
शराब नीति घोटाले में IAS निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सख्त शर्तों के साथ मिली जमानत
अमृतसर में कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग से सनसनी, परिवार अंदर मौजूद, कनाडा कनेक्शन की भी जांच जारी
300 करोड़ के एक्सप्रेस-वे का चीरहरण एक मॉल को फायदा पहुंचाने अफसरों ने कर दिया बड़ा खेल, नियम ताक पर रखकर बना दिया VIP रास्ता...
त्विषा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: 'बेटी की मौत से बेहतर तलाक', निष्पक्ष जांच पर जोर, CBI जांच के संकेत
PM मोदी के दौरे से पहले बेंगलुरु में बड़ा सुरक्षा अलर्ट: काफिले के रूट पर मिली विस्फोटक सामग्री, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: “आखिर कब सीखेगा सिस्टम?”, NTA की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
बिलासपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत: अवैध संबंध के शक में पत्नी बनी हैवान, पति पर हंसिए से किया हमला
सब्जियों के नीचे छिपा था करोड़ों के ड्रग्स नेटवर्क का राज! गरियाबंद बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 65 लाख का गांजा जब्त
बस्तर में पीलिया से बढ़ी चिंता: अस्पताल खाली, झाड़-फूंक केंद्रों में उमड़ रही भीड़; देसी इलाज पर भरोसा बना खतरा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: मिसकैरेज के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश, FCI महिला कर्मचारी को बड़ी राहत