कांग्रेसी नेता के संरक्षण में चल रहा था भिलाई में महादेव एप का सट्टा बाजार, आरक्षक यादव की पत्नी के अकाउंट से होता था करोड़ों का ट्रांजैक्शन…!

कांग्रेसी नेता के संरक्षण में चल रहा था भिलाई में महादेव एप का सट्टा बाजार, आरक्षक यादव की पत्नी के अकाउंट से होता था करोड़ों का ट्रांजैक्शन…!

कांग्रेसी नेता के संरक्षण में चल रहा था भिलाई में महादेव एप का सट्टा बाजार, आरक्षक यादव की पत्नी के अकाउंट से होता था करोड़ों का ट्रांजैक्शन…! आरक्षक भीम सिंह यादव की पत्नी सीमा यादव।महादेव सट्टा ऐप मामले में एक कांग्रेस विधायक का नाम लगातार सामने आ रहा है। उसी कड़ी को जोड़ते हुए भिलाई […]

कांग्रेसी नेता के संरक्षण में चल रहा था भिलाई में महादेव एप का सट्टा बाजार, आरक्षक यादव की पत्नी के अकाउंट से होता था करोड़ों का ट्रांजैक्शन…!

आरक्षक भीम सिंह यादव की पत्नी सीमा यादव।
महादेव सट्टा ऐप मामले में एक कांग्रेस विधायक का नाम लगातार सामने आ रहा है। उसी कड़ी को जोड़ते हुए भिलाई के सुपेला थाने में पदस्थ रहे आरक्षक भीम सिंह यादव की पत्नी को ईडी ने नोटिस जारी किया है। सीमा यादव के घर नोटिस चस्पा कर उसे कार्यालय में पेश होने को कहा है। राष्ट्रबोध को मेरी जानकारी के अनुसार सीमा यादव के खाते में कई बड़े ट्रांजेक्शन किए गए हैं। अधिकारी दो दिन पहले भीम सिंह के घर पहुंचे। लेकिन ताला लगा होने के चलते नोटिस बाहर बाउंड्री वाल पर चस्पा कर चले गए।

गौर करने वाली बात यह है कि महादेव सट्टा एप की शुरुआत भिलाई से हुई थी यही कारण है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भिलाई और वैशाली नगर के कुछ प्रत्याशियों को मोटी रकम भी उपलब्ध करवाई गई थी।

Read More एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ईडी के अफसरों ने रायपुर और भिलाई से लगभग 7 करोड़ रुपए के साथ गिरफ्तार असीम दास उर्फ बप्पा और आरक्षक भीम सिंह यादव को गिरफ्तार किया था।

Read More 12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार

ईडी द्वारा चस्पा किया गया नोटिस।

ईडी ने बीते 3 नवंबर को भिलाई के हाउसिंग बोर्ड निवासी असीम दास उर्फ बप्पा के घर और रायपुर स्थित होटल से लगभग 7 करोड़ रुपए नगद जब्त किया था। इस दौरान 15 करोड़ से अधिक के ऑनलाइन अकाउंट सीज किए गए थे। ईडी ने आरक्षक भीम यादव और असीम बप्पा को गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में अजय सिंह राजपूत की बेंच में पेश किया। आरक्षक और असीम दास अभी भी न्यायिक हिरासत में है।

आरक्षक भीम सिंह यादव और उसके दोनों भाई आरक्षक नकुल यादव और सहदेव यादव शुरुआत से ही महादेव सट्टा ऐप में संलिप्त है। इसकी वजह से इन तीनों ने बड़े पैमाने पर काला धन अर्जित किया है। ईडी ने जब भीम सिंह का अकाउंट खंगाला। तो पत्नी के अकाउंट में भी बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन होना पाया गया। इसी वजह से ईडी ने भीम की पत्नी सीमा यादव को समन भेजकर कार्यालय में पेश होने को कहा है।

गौर करने वाली बात यह यह है कि ,पुलिस पहले ही मान चुकी है कि कई पुलिसकर्मी पहले से महादेव सट्टा से जुड़े हुए हैं। लेकिन पड़ताल में यह बात पता चली की एक स्थानीय कांग्रेस के सत्ता से जुड़े हुए नेता की साफ-साफ इसमें संलिप्ता थी, जिस वजह से पुलिस पर भी दबाव बनाया जाता था

Tags:

Latest News

छत से टपकता खौफ! मलबे के डर से मासूम के ऊपर कुर्सी रखकर सुला रहा बेबस परिवार छत से टपकता खौफ! मलबे के डर से मासूम के ऊपर कुर्सी रखकर सुला रहा बेबस परिवार
रायपुर में सरकारी चावल की हेराफेरी का खुलासा! राशन दुकानों से राइस मिल तक पहुंचा अनाज, स्टॉक में 10 हजार किलो से ज्यादा का अंतर
व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत
डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार
रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल
धमतरी में सड़क की बदहाली से ग्रामीण हलाकान, सोरिद-बागतराई मार्ग पर हर दिन हादसे का खतरा
2,700 की दवा पर 27,000 MRP! कैंसर मरीजों की जेब पर चोट, SC ने कहा—‘दिनदहाड़े डकैती’
CGPSC केस में ED का बड़ा कदम: 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पूर्व चेयरमैन समेत 3 आरोपी जांच के घेरे में
कोरोना के बाद भी PPE किट की सप्लाई जारी, जरूरी दवाओं का इंतजार! छत्तीसगढ़ में मेडिकल सप्लाई सिस्टम पर उठे सवाल
₹16,999 में OnePlus का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस
ब्लैक कॉफी को डाइट में कैसे करें शामिल? जानिए इसके फायदे, सही समय और पीने का तरीका
अध्यक्ष जी को बुला कर कार्यक्रम कैंसल, सियासी गलियों में चर्चाएं हज़ार: जब 'भावी प्रत्याशी' भैया ने दिखवा दिया बाहर का रास्ता