पति से हुई लड़ाई तो थाने पहुंची पत्नी, पुलिस वालों के सामने खुदको लगाई आग… 3 माह की बेटी भी झुलसी

पति से हुई लड़ाई तो थाने पहुंची पत्नी, पुलिस वालों के सामने खुदको लगाई आग… 3 माह की बेटी भी झुलसी

पति से हुई लड़ाई तो थाने पहुंची पत्नी, पुलिस वालों के सामनेखुदको लगाई आग… 3 माह की बेटी भी झुलसी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस से जनता का भरोसा उठता जा रहा है । आज राजधानी रायपुर में थाने के बाहर महिला ने 3 माह की मासूम बच्ची के साथ आत्मदाह करने का प्रयास […]

पति से हुई लड़ाई तो थाने पहुंची पत्नी, पुलिस वालों के सामनेखुदको लगाई आग… 3 माह की बेटी भी झुलसी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस से जनता का भरोसा उठता जा रहा है । आज राजधानी रायपुर में थाने के बाहर महिला ने 3 माह की मासूम बच्ची के साथ आत्मदाह करने का प्रयास किया । सूत्रों की मानें तो पति से झगड़े को लेकर महिला ने पुलिस से पहले शिकायत की थी। लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने से नाराज महिला ने अपने ऊपर कैरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की. थाने के बाहर हुई इस घटना को देख थाने में मौजूद पुलिस जवान भी हतप्रद रह गए. आनन फानन में जवानों ने दौड़ते भागते आग में जलती महिला और बच्ची को बचाने का प्रयास किया. जिसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।

जानकारी के मुताबिक घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है. तिल्दा के देवार पारा निवासी महिला नंदनी सावरा मंगलवार शाम अपनी दो माह की बच्ची के साथ पहुंची थी. यहां उसने पुलिस को अपनी आपबीती बताई. लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने से वह निराश हो गई । बातचीत के बाद वह थाने के बाहर आई और केरोसिन डालकर खुदको आग के हवाले कर दिया. थाने के बाहर आगजनी की जानकारी मिलने के बाद तैनात पुलिस कर्मी भी सन्न रह गए ।

Read More विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई

पुलिसकर्मी थाने के बाहर आए. महिला एवं उसकी बच्ची पर लगी आग को बुझाने लगे. लेकिन बताया जा रहा है कि घटना में महिला के साथ बच्ची भी बुरी तरह से झुलस गई है. दोनों को गंभीर हालत में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में भर्ती करवाया है. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है. घटना की जानकारी के बाद अस्पताल में थाना प्रभारी और तहसीलदार भी पहुंच गए ।

Read More छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा

Tags:

Latest News

छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार
केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा