70-80 के दशक का फास्ट फूड कल्चर अब बन रहा जानलेवा, Gen X की 21% महिलाओं को है प्रोसेस्ड फूड की लत

70-80 के दशक का फास्ट फूड कल्चर अब बन रहा जानलेवा, Gen X की 21% महिलाओं को है प्रोसेस्ड फूड की लत

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि 55 से 60 साल की उम्र के लोगों में एक बेहद खतरनाक लत घर कर चुकी है? यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की एक हालिया रिसर्च ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस रिसर्च के मुताबिक, जेनरेशन एक्स (Gen X) में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स खाने की गंभीर लत चुकी है।

शराब और स्मोकिंग से भी बड़ा खतरा
आंकड़े बताते हैं कि इस उम्र की 21% महिलाएं और 10% पुरुष प्रोसेस्ड फूड्स की लत का शिकार हैं। हैरानी की बात यह है कि इसी आयु वर्ग में शराब की लत केवल 1.5% और स्मोकिंग की लत मात्र 4% लोगों में पाई गई है। यह बताता है कि पैकेट बंद खाने का मोह सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि वयस्कों के लिए भी एक स्वास्थ्य संकट बन चुका है।

क्या है अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड?
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड ऐसे खाने को कहते हैं, जिसे बनाने में ऐसे केमिकल्स का इस्तेमाल होता है और हमारी रसोई में नहीं मिलते। इसमें प्रिजर्वेटिव, आर्टिफिशियल फ्लेवर, इमल्सीफायर और आर्टिफिशियल रंग भारी मात्रा में होते हैं। 70 और 80 के दशक में, जब जेनरेशन एक्स के लोग बच्चे थे, तब दुनिया में खाने के लिए कोई सख्त न्यूट्रिशनल स्टैंडर्ड नहीं थे। इसी का नतीजा है कि यह पीढ़ी बिना किसी चेतावनी के इन हानिकारक फूड्स के संपर्क में आई।

Read More Constipation Relief: कब्ज से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड्स, मिलेगा आराम

बचपन की आदत बनी आज की मुसीबत
डॉक्टरों के अनुसार, जेनरेशन एक्स पहली ऐसी पीढ़ी थी जिसने बचपन से ही अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड को मजेदार और सामान्य खाना माना। उस दौर में टीवी पर रंग-बिरंगे पैकेट वाले स्नैक्स और फास्ट फूड के लुभावने विज्ञापन चलते थे। माता-पिता के काम पर होने के कारण, बच्चों ने फ्रेंच ब्रेड पिज्जा और रेडी-टू-ईट मील्स को ही अपना मुख्य खान-पान बना लिया।

Read More बेलगाम अफसरशाही ,सांसद बृजमोहन से आईएएस बोले जो चाहो कर लो स्पीकर तक पहुंचा मामला दिल्ली में भी हलचल...

बूमर पीढ़ी क्यों रही सुरक्षित?
रिसर्च की तुलना में 75 से 80 साल के लोग इस लत से काफी हद तक बचे हुए हैं। इनमें केवल 4% पुरुषों में ही यह लत पाई गई। इसका मुख्य कारण यह है कि उन्हें घर का खाना बनाना सिखाया गया था और उन्होंने इस आदत को हमेशा बनाए रखा।

लो-फैट और डाइट फूड का मायाजाल
1980 के दशक में कंपनियों ने महिलाओं को लुभाने के लिए लो-फैट और डाइट फूड्स को सेहतमंद बताकर प्रचारित किया। इन फूड्स में फैट कम करने के चक्कर में चीनी और आर्टिफिशियल स्वीटनर बढ़ा दिए गए। इससे लोगों में शुगर की क्रेविंग और ज्यादा बढ़ गई, जिसने इस लत को और मजबूत कर दिया।

Tags:

Latest News

डू व्हाटएवर यू वॉन्ट: IAS अमित कटारिया के 4 शब्दों से बढ़ी तकरार, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नोटिस पर DOPT का एक्शन डू व्हाटएवर यू वॉन्ट: IAS अमित कटारिया के 4 शब्दों से बढ़ी तकरार, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नोटिस पर DOPT का एक्शन
Forest Department Action: सूरजपुर में लकड़ी तस्करों पर शिकंजा, सागौन से लदी पिकअप जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court Judges Bill 2026: लोकसभा से पास हुआ बड़ा विधेयक, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़कर होगी 38
Chhattisgarh Patwari Strike: प्रमोशन रुका, वेतन पर भी नाराजगी! प्रदेशभर के पटवारियों ने खोला मोर्चा
Gariaband News: स्कूल में कथित शराब पार्टी का VIDEO वायरल, शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन; दो शिक्षक निलंबित
Raipur Rural Police Action: अवैध प्रवासियों और किरायेदारों पर सख्ती, 600 से अधिक लोगों का सत्यापन; 6 संदिग्धों से पूछताछ जारी
हाई कोर्ट की राजस्व अफसरों पर सख्त टिप्पणी, तहसीलदार को 60 दिन में सीमांकन पूरा कराने का आदेश
Transfer Breaking: 2024 बैच के प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, वन विभाग ने जारी किए आदेश
Chhattisgarh High Court: 'श्रद्धांजलि भी, न्याय भी', शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं रहेगी, हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
ASI के बेटे का ब्लैकमेल गैंग बेनकाब, नाबालिग छात्रा को धमकाकर 14.50 लाख और आधा किलो सोना ऐंठा
Bharatmala Scam: ED का बड़ा एक्शन, 12.78 करोड़ की संपत्ति अटैच; अब तक 36 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
Jharkhand Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर उबाल, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर; अभिजीत दीपके ने दिया समर्थन