Sugarcane Juice : किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस? डॉक्टर से जानें

Sugarcane Juice : किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस? डॉक्टर से जानें

गर्मियों के मौसम में गन्ने का जूस राहत देता है. लोग इसको पीना काफी पसंद करते हैं. लेकिन क्या हर व्यक्ति को ये जूस पीना चाहिए. क्या इससे कोई नुकसान भी हो सकता है. किन लोगों को गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए और इससे क्या नुकसान हो सकता है. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं. डॉ. बताते हैं कि गन्ने का जूस शरीर को ताजगी देता है और इसमें मौजूद फाइबर भी अच्छा होता है. लेकिन इन लोगों को गन्ने के जूस से परहेज करने की जरूरत है.

डॉ. बताते हैं कि जिन लोगों को डायबिटीज है और उनका शुगर लेवल हाई रहता है उनको गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इस जूस में काफी मात्रा में नेचुरल शुगर होती है. जो अचानक से शरीर में शुगर लेवल को बढ़ा सकती है. अगर डायबिटीज के मरीज गन्ने का जूस पीते हैं तो उनका शुगल लेवल बढ़ने का रिस्क होता है.

मोटापे का शिकार लोग
जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ है उनको भी गन्ने के जूस से परहेज करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि गन्ने के जूस में कैलोरी अधिक होती है. ये तुरंत शरीर में जाकर शुगर लेवल भी बढ़ाता है. ये दोनों ही चीजें मोटापे का शिकार व्यक्ति के लिए अच्छी नहीं है. ऐसे में डॉक्टर मोटे लोगों को गन्ने का जूस न पीने की सलाह देते हैं, हालांकि ऐसा नहीं है कि ये लोग इस जूस को पीएं ही नही. अगर शुगर लेवल कंट्रोल में है और मोटापे के लिए कोई दवा नहीं खा रहे हैं तो हफ्ते में एक दिन 1 गिलास गन्ने का जूस पी सकते हैं.

Read More Weather Change and Dandruff: मौसम बदलते ही सिर में खुजली और डैंड्रफ क्यों बढ़ने लगते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

पाचन संबंधी समस्या वाले लोग
जिन लोगों को अकसर अपच, पेट में दर्द, ज्यादा गैस बनने की समस्या रहती है उनको भी ग्नने का जूस पीने से परहेज करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि ये जूस पेट संबंधी समस्याओं को और भी बढ़ा सकता है. इस बात का भी ध्यान रखें कि जो लोग गन्ने का जूस पीते हैं वह भी ध्यान रखें कि कभी ज्यादा मात्रा में इस जूस को न पीएं और खाली पेट जूस पीने से बचें.

Read More Medicine Side Effects: बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना पड़ सकता है भारी! किडनी से लेकर लिवर तक को हो सकता है नुकसान

Tags:

Latest News

‘टीचर नहीं हैं तो कहां से लाएं?’ छात्राओं के सवालों पर भड़के कलेक्टर, छात्राओं और अधिकारियों के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल ‘टीचर नहीं हैं तो कहां से लाएं?’ छात्राओं के सवालों पर भड़के कलेक्टर, छात्राओं और अधिकारियों के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल
दशहरा के बाद मंगला में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर महिलाओं पर बरसाए डंडे, बुजुर्ग को घसीटकर पीटा
ताज होटल के कमरे में रायपुर के राइस मिलर की मौत, एक रात पहले कमरे में आई थी युवती
सेंधमारी कर शराब दुकान में घुसे चोर, ब्रांडेड शराब की बोतलों समेत नकदी पर किया हाथ साफ; पुलिस ने दर्ज किया केस
साइबर ठगों का नया खेल, बचत खाते से 1.39 लाख क्रेडिट कार्ड में डाले, फिर 3 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए पैसे, फ्लिपकार्ट पर हुई लाखों की खरीदी
Raipur Temple Controversy: शीतला मंदिर के सूचना बोर्ड पर बवाल, यादव समाज के प्रदर्शन के बाद पीठाधीश पर FIR
Korba News: दशहरा मैदान में डांस को लेकर विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल के सामने तड़पती रही गर्भवती, नहीं खुला ताला, महतारी एक्सप्रेस में दिया बच्चे को जन्म, वीडियो वायरल
Bilaspur News: Instagram पर दोस्ती, फिर एसिड अटैक की धमकी! बिलासपुर में छात्रा को डराने वाला युवक गिरफ्तार
स्कूल फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो खिलाई गर्भपात की दवा, अब वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Uttarakhand News: उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी पर बड़ा बदलाव! अब शुक्रवार नहीं, रविवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश
Bengal News: त्रिपुरा के रास्ते भारत में दाखिल, फिर हैदराबाद जाने की तैयारी! NJP स्टेशन पर 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार