पत्नी के मायके जाने से बौखलाया पति चढ़ा 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ऐसे बचाई जान, देखे वीडियो

पत्नी के मायके जाने से बौखलाया पति चढ़ा 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ऐसे बचाई जान, देखे वीडियो

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते हाईटेंशन टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया है। उरगा थाना क्षेत्र के करमंदी गांव में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े युवक को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान मुकेश सांडे के रूप में हुई है, जो आए दिन अपनी पत्नी से विवाद करता था। घरेलू कलह से परेशान होकर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी को वापस लाने की कई कोशिशों के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो युवक ने नशे की हालत में यह खतरनाक कदम उठा लिया और हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने स्थिति चुनौतीपूर्ण थी, क्योंकि युवक काफी ऊंचाई पर था और उसकी आवाज भी साफ सुनाई नहीं दे रही थी। थाना प्रभारी नवीन पटेल ने सूझबूझ दिखाते हुए मोबाइल फोन के जरिए युवक से संपर्क साधने की कोशिश की। इस दौरान युवक बार-बार करंट प्रवाहित तारों के करीब जाने की कोशिश कर रहा था, जिससे खतरा और बढ़ गया था।

Read More CM हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करना महिला अधिकारी को पड़ा भारी, फोन पर दीं गालियां, दर्ज कराई एफआईआर

करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक की पत्नी से बातचीत करवाई, जिसके बाद वह घर लौटने के लिए तैयार हो गई। पत्नी की सहमति मिलने पर युवक ने टावर से नीचे उतरने का फैसला किया। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल भेजा। इस पूरी घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों को गंभीरता से सुलझाने की जरूरत को उजागर किया है।

Read More महादेव एप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से किया प्रत्यर्पित, सोमवार को कोर्ट में होगी पेशी

Latest News

महादेव एप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से किया प्रत्यर्पित, सोमवार को कोर्ट में होगी पेशी महादेव एप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से किया प्रत्यर्पित, सोमवार को कोर्ट में होगी पेशी
जन्मदिन-पार्टी में शोर को लेकर जज और परिवार की पिटाई: बिलासपुर में प्रॉपर्टी-डीलर पर गुंडागर्दी का आरोप
1 नवंबर से बदल गए कई जरूरी नियम: LPG सिलेंडर, GST और ITR की डेडलाइन पर बड़ा अपडेट, पेंशनर्स को भी करना होगा जरूरी काम
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आज होगा भव्य आगाज, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे शुभारंभ, पलक मुच्छल की सुरमयी प्रस्तुति से सजेगी पहली शाम
धमतरी में भाजपा की पदयात्रा: मंच पर नहीं गए अजय चंद्राकर, कहा- 'स्वागत की जगह श्रद्धांजलि देनी थी'
ऐसा क्यों...शासन ने माना भ्रष्टाचार, 10 सवालों के जवाब दबाकर बैठे रहे सिद्दीकी; दो अफसरों को सजा, पर मुख्य आरोपी को अभयदान 
बिलासपुर में 1 नवंबर को लगेगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच और देंगे परामर्श
उमर अब्दुल्ला ने थामा निधि राजदान का हाथ, शादी की तस्वीर से मचाई हलचल!
बलौदाबाजार में 9 नाबालिग छात्राओं से दुर्व्यवहार करने वाला शिक्षक दोषी, कोर्ट ने सुनाई 6 साल की सजा
बंगाल की खाड़ी में फिर सक्रिय हुआ मौसमी सिस्टम, 31 अक्टूबर को डिप्रेशन बनने की संभावना; आंध्र प्रदेश-ओडिशा में बारिश का अलर्ट
गोबरा नवापारा में नाली में मिला सात माह का भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप; निजी अस्पतालों की जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ DMF घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 31.70 करोड़ की संपत्ति कुर्क; 17 आरोपियों पर चार्जशीट