Global Crisis के बीच Tata Steel का बड़ा इनोवेशन: LPG-Propane की कमी में Hydrogen-Nitrogen मॉडल से दौड़े प्लांट

Global Crisis के बीच Tata Steel का बड़ा इनोवेशन: LPG-Propane की कमी में Hydrogen-Nitrogen मॉडल से दौड़े प्लांट

नई दिल्ली: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और गैस सप्लाई संकट के बीच Tata Steel ने उत्पादन बनाए रखने के लिए एक बड़ा तकनीकी कदम उठाया है। जमशेदपुर स्थित प्लांट्स में कंपनी ने पारंपरिक एलपीजी और प्रोपेन गैस पर निर्भरता कम करते हुए हाइड्रोजन-नाइट्रोजन (HNX) मिश्रण का सफल उपयोग शुरू किया है। इस पहल को उद्योग जगत में एक स्मार्ट और टिकाऊ समाधान के रूप में देखा जा रहा है।

दरअसल, Jamshedpur स्थित इकाइयों पर वैश्विक सप्लाई चेन में आई बाधाओं का असर पड़ा, जिसके चलते एलपीजी और प्रोपेन जैसी गैसों की उपलब्धता प्रभावित हुई। इस स्थिति में उत्पादन प्रभावित न हो, इसके लिए कंपनी ने वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर तेजी से काम शुरू किया और कम समय में HNX तकनीक को लागू कर दिया।

कंपनी के डाउनस्ट्रीम डिवीजन के चार प्रमुख प्लांट CRM बारा, ट्यूब्स, टिनप्लेट और वायर डिवीजन में इस नई प्रणाली को लागू किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पहले जहां ये प्लांट पारंपरिक ईंधन पर चलते थे, वहीं अब हाइड्रोजन और नाइट्रोजन के संयोजन से उत्पादन प्रक्रिया को स्थिर रखा जा रहा है। इसके लिए प्लांट शटडाउन को पहले ही एडवांस में लेकर जरूरी तकनीकी अपग्रेड भी किए गए है।

Read More J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

इस इनोवेशन का एक बड़ा फायदा पर्यावरण के लिहाज से भी सामने आ रहा है। नई तकनीक के इस्तेमाल से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। साथ ही, स्टील उत्पादन के दौरान ऑक्सीकरण को रोकने और उसकी गुणवत्ता व चमक बनाए रखने में भी यह मिश्रण कारगर साबित हो रहा है। यह कदम कंपनी के 2045 तक नेट-जीरो उत्सर्जन लक्ष्य की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Read More Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा वैश्विक संकट के बीच इस तरह के तकनीकी समाधान भविष्य के औद्योगिक मॉडल को परिभाषित कर सकते हैं। Tata Steel का यह प्रयोग न केवल उत्पादन को सुरक्षित रखने में मददगार है, बल्कि यह संकेत भी देता है कि भारतीय उद्योग तेजी से ग्रीन और आत्मनिर्भर टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रहा है।

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO