गर्मियों में नाक से खून आ गया है तो तुरंत क्या करें, ये क्यों होता है

गर्मियों में नाक से खून आ गया है तो तुरंत क्या करें, ये क्यों होता है

गर्मियों में तेज गर्मी और सूखी हवा का असर शरीर पर साफ नजर आने लगता है. कई लोगों को इस मौसम में अचानक नाक से खून आने की समस्या हो जाती है, जिसे आमतौर पर नकसीर कहा जाता है. यह स्थिति बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा देखी जाती है, लेकिन किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है. अक्सर लोग इसे हल्की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार ऐसा होना परेशानी का संकेत हो सकता है.

गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी, तेज धूप और बदलती आदतों का असर सीधे तौर पर नाक के अंदर की नाजुक नसों पर पड़ सकता है. कई बार यह समस्या अचानक होती है, जिससे लोग घबरा भी जाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि इस स्थिति को समझा जाए और सही समय पर सही कदम उठाए जाएं. सही जानकारी होने से न सिर्फ घबराहट कम होती है, बल्कि स्थिति को जल्दी संभालने में भी मदद मिलती है. इसलिए इस विषय को समझना और सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

गर्मियों में नाक से खून आने के क्या कारण हैं?
डॉ. बताते हैं कि गर्मियों में नाक से खून आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. तेज गर्मी और सूखी हवा के कारण नाक के अंदर की झिल्ली सूख जाती है, जिससे नसें कमजोर होकर फट सकती हैं. शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी इसका एक बड़ा कारण है. इसके अलावा, बार-बार नाक साफ करना, चोट लगना या एलर्जी भी नकसीर की वजह बन सकती है.

Read More बच्चे के पैरों में बार-बार होता है दर्द? माता-पिता न करें नजरअंदाज, इन लक्षणों पर दें खास ध्यान

लक्षणों की बात करें तो अचानक नाक से खून बहना इसका मुख्य संकेत है. कुछ लोगों को इससे पहले नाक में सूखापन, जलन या खुजली महसूस हो सकती है. कई बार सिर भारी लगना या हल्का चक्कर भी आ सकता है. अगर खून ज्यादा मात्रा में आए या बार-बार यह समस्या हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है.

Read More ब्लड शुगर हाई रहता है तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स! एक्सपर्ट ने बताए हेल्दी ड्रिंक्स, प्रोटीन और गुड फैट्स के विकल्प

कैसे करें बचाव?
नकसीर से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि शरीर को हाइड्रेट रखा जाए. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें. बहुत ज्यादा धूप में जाने से बचें और बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें. नाक के अंदर सूखापन न हो, इसके लिए कमरे में नमी बनाए रखें या ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं. बार-बार नाक में उंगली डालने या जोर से साफ करने से बचें, क्योंकि इससे नसों को नुकसान हो सकता है.

ठंडी चीजों का सीमित सेवन और संतुलित डाइट लेना भी फायदेमंद होता है. अगर मौसम बहुत गर्म हो, तो घर के अंदर ठंडी और हवादार जगह पर रहें. बच्चों को खासतौर पर धूप में खेलने से रोकें और उनकी पानी पीने की आदत पर ध्यान दें. सही सावधानियां अपनाकर नकसीर की समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है.

सावधानियां भी जानें
अगर नाक से खून आए, तो घबराएं नहीं और तुरंत बैठकर सिर को थोड़ा आगे की ओर झुकाएं. नाक को हल्के से दबाकर कुछ मिनट तक रखें, ताकि खून रुक सके.

सिर पीछे की ओर झुकाने से बचें, क्योंकि इससे खून गले में जा सकता है. अगर समस्या बार-बार हो रही हो या खून ज्यादा आए, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.

Tags:

Latest News

कोरबा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कोरबा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
KBC में साई पल्लवी ने MBBS छोड़ने पर किया खुलासा, एक्टिंग में कैसे बनाई पहचान?
रामलीला मैदान में राहुल गांधी की रैली के लिए दिल्ली पुलिस की सख्त शर्तें, शाम 5 बजे तक खत्म करना होगा कार्यक्रम
15 नवंबर से धान खरीदी, ₹3100 प्रति क्विंटल मिलेगा दाम; साय कैबिनेट के 19 बड़े फैसले
भाजपा नेता पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मारपीट का भी दावा
इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 नवंबर तक भारत छोड़ने के आदेश पर रोक
विभाग की गलती की सजा कर्मचारी को नहीं, हाई कोर्ट ने रोकी गई वेतनवृद्धि देने का दिया आदेश
CG-RERA का बड़ा आदेश: प्लॉट खरीदार को मिलेगा 6.87 लाख रुपये ब्याज, हर महीने 7,314 रुपये देने के निर्देश
नेहरू चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजे आंगनबाड़ी कर्मियों के नारे, मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त
डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप, पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस क्यूल ने 1993 की घटना को लेकर किया बड़ा दावा
चक्रवात का खतरा: तीन जिलों में स्कूलों पर छुट्टी का असर, कहीं दो दिन तो कहीं आज बंद रहे विद्यालय