गर्मियों में कौन सी गलतियां स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में कौन सी गलतियां स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और बढ़ती गर्मी का असर सबसे पहले हमारी स्किन पर दिखाई देने लगता है. इस दौरान त्वचा ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है और बाहरी कारकों का प्रभाव जल्दी दिखने लगता है. तापमान बढ़ने के साथ शरीर में पसीना ज्यादा आता है, जिससे त्वचा पर गंदगी और ऑयल जमा हो सकता है. ऐसे में कई लोगों को टैनिंग, रैशेज, जलन और मुंहासों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. चूंकि इस समय भी गर्मी का मौसम चल रहा है तो स्किन का ध्यान रखना जरूरी है.

अगर इस मौसम में स्किन की सही तरीके से देखभाल न की जाए, तो ये दिक्कतें और बढ़ सकती हैं. बदलते मौसम के अनुसार स्किन केयर रूटीन में बदलाव करना जरूरी होता है, ताकि त्वचा स्वस्थ और सुरक्षित रह सके. इसलिए जरूरी है कि स्किन से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को समझा जाए और सही जानकारी के साथ अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाया जाए.

गर्मियों में कौन सी गलतियां स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं?
डॉ. बताती हैं कि गर्मियों में कुछ आम गलतियां स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जैसे धूप में बिना सुरक्षा के निकलना त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है और टैनिंग या जलन की समस्या बढ़ा सकता है. इसके अलावा, दिनभर पसीना आने के बावजूद चेहरा साफ न करना या गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना भी स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है.

Read More छत्तीसगढ़ में कैंसर सर्वाइवर की देखभाल के लिए NHM और ECHO India की पहल, 49 चिकित्सा अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण

कई लोग स्किन को बार-बार धोते हैं, जिससे उसका नैचुरल ऑयल कम हो जाता है और त्वचा सूखी या सेंसिटिव हो सकती है. वहीं, पानी कम पीना भी त्वचा की नमी को प्रभावित करता है. ऐसे में ये छोटी-छोटी गलतियां धीरे-धीरे स्किन की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

Read More बिलासपुर में 1 नवंबर को लगेगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच और देंगे परामर्श

स्किन को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?
गर्मियों में स्किन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से चेहरा साफ करें और हल्के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाना और शरीर को ढककर रखना फायदेमंद होता है. इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और ताजे फल-सब्जियों का सेवन करना भी जरूरी है. हल्का और संतुलित आहार त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.

ये भी जरूरी
गर्मियों में स्किन की देखभाल के साथ-साथ सही लाइफस्टाइल अपनाना भी जरूरी है. ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचें और शरीर को ठंडा रखने की कोशिश करें. अगर स्किन से जुड़ी समस्या ज्यादा बढ़ जाए, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है. सही देखभाल और सावधानी से त्वचा को नुकसान से बचाया जा सकता है.

Tags:

Latest News

महादेव एप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से किया प्रत्यर्पित, सोमवार को कोर्ट में होगी पेशी महादेव एप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से किया प्रत्यर्पित, सोमवार को कोर्ट में होगी पेशी
जन्मदिन-पार्टी में शोर को लेकर जज और परिवार की पिटाई: बिलासपुर में प्रॉपर्टी-डीलर पर गुंडागर्दी का आरोप
1 नवंबर से बदल गए कई जरूरी नियम: LPG सिलेंडर, GST और ITR की डेडलाइन पर बड़ा अपडेट, पेंशनर्स को भी करना होगा जरूरी काम
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आज होगा भव्य आगाज, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे शुभारंभ, पलक मुच्छल की सुरमयी प्रस्तुति से सजेगी पहली शाम
धमतरी में भाजपा की पदयात्रा: मंच पर नहीं गए अजय चंद्राकर, कहा- 'स्वागत की जगह श्रद्धांजलि देनी थी'
ऐसा क्यों...शासन ने माना भ्रष्टाचार, 10 सवालों के जवाब दबाकर बैठे रहे सिद्दीकी; दो अफसरों को सजा, पर मुख्य आरोपी को अभयदान 
बिलासपुर में 1 नवंबर को लगेगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच और देंगे परामर्श
उमर अब्दुल्ला ने थामा निधि राजदान का हाथ, शादी की तस्वीर से मचाई हलचल!
बलौदाबाजार में 9 नाबालिग छात्राओं से दुर्व्यवहार करने वाला शिक्षक दोषी, कोर्ट ने सुनाई 6 साल की सजा
बंगाल की खाड़ी में फिर सक्रिय हुआ मौसमी सिस्टम, 31 अक्टूबर को डिप्रेशन बनने की संभावना; आंध्र प्रदेश-ओडिशा में बारिश का अलर्ट
गोबरा नवापारा में नाली में मिला सात माह का भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप; निजी अस्पतालों की जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ DMF घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 31.70 करोड़ की संपत्ति कुर्क; 17 आरोपियों पर चार्जशीट