कहीं ये कैंसर की दस्तक तो नहीं? शरीर में बार-बार होने वाली इन समस्याओं पर रहें सतर्क

कहीं ये कैंसर की दस्तक तो नहीं? शरीर में बार-बार होने वाली इन समस्याओं पर रहें सतर्क

भारत में कैंसर के मामलों में हर साल तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं अनुसंधान संस्थान (NICPR) की रिपोर्ट के मुताबिक हर साल 14 से 16 लाख नए मामले सामने आते हैं. कई तरह के कैंसर होते हैं जिनमें सबसे आम ब्लड, लंग्स और माउथ कैंसर है. इसके अलावा पेट के कैंसर भी लोगों में बढ़ रहे हैं क्योंकि खराब खानपान और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल ज्यादातर की लाइफ का हिस्सा बना हुआ है. क्या आप जानते हैं कि हमारा शरीर कई ऐसे संकेत देता है जो कैंसर से जुड़े हो सकते हैं. इन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

दरअसल, कैंसर के शुरुआती लक्षण कई बार इतने सामान्य होते हैं कि लोग उन्हें गैस, संक्रमण, सर्दी-जुकाम या उम्र से जुड़ी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन समय पर पहचान न होने पर कैंसर शरीर में फैल सकता है और इलाज मुश्किल हो सकता है. इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि अगर शरीर में कुछ समस्याएं बार-बार हो रही हैं तो ये कैंसर का संकेत हो सकती हैं. 

नेशनल कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम कहता है कि हर साल 12 से 28 फीसदी कैंसर के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है. बताया जाता है कि आज 9 में से 1 इंसान को किसी न किसी तरह के कैंसर के होने की संभावना बनी रहती है. डॉ. के अनुसार, शरीर में होने वाले कुछ बदलाव कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. इन लक्षणों को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Read More रात 2 बजे तक फोन, सुबह 7 बजे अलार्म… क्या भारत में गहराता जा रहा है स्लीप क्राइसिस?

मल या पेशाब की आदतों में बदलाव
अगर लंबे समय तक कब्ज, दस्त, बार-बार पेशाब आना या पेशाब की आदतों में बदलाव बना रहे, तो यह सिर्फ खानपान की समस्या नहीं हो सकती. डॉ. बताते हैं कि कुछ मामलों में यह आंत या मूत्र मार्ग से जुड़े कैंसर का संकेत भी हो सकता है.

Read More Painkiller Side Effects: बार-बार पेनकिलर खाना पड़ सकता है महंगा, किडनी की सेहत को लेकर CDSCO ने किया अलर्ट

ऐसा घाव जो ठीक न हो
त्वचा पर बना घाव, मुंह का छाला या कोई जख्म अगर लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहा है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. यह त्वचा या मुंह के कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है.

असामान्य रक्तस्राव या डिस्चार्ज
खांसते समय खून आना, मल में खून दिखना या महिलाओं में असामान्य रक्तस्राव जैसी समस्याएं गंभीर संकेत हो सकती हैं. विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे मामलों में तुरंत जांच करानी चाहिए.

शरीर में गांठ या सूजन
ब्रेस्ट, टेस्टिकल्स, गर्दन या शरीर के किसी अन्य हिस्से में नई गांठ या मोटापन महसूस हो तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. कैंसर की शुरुआती गांठें अक्सर दर्द नहीं करतीं, इसलिए दर्द न होना सुरक्षित होने का संकेत नहीं है.

लंबे समय तक अपच या निगलने में परेशानी
बार-बार अपच, पेट भरा हुआ महसूस होना या भोजन निगलने में कठिनाई को लोग अक्सर एसिडिटी समझ लेते हैं. लेकिन यह पेट या भोजन नली के कैंसर का संकेत भी हो सकता है.

लगातार खांसी या आवाज बैठना
यदि कई हफ्तों तक खांसी बनी रहे या आवाज में बदलाव आए, तो इसकी जांच करानी चाहिए. डॉ. के अनुसार यह फेफड़ों, गले या थायरॉयड कैंसर से जुड़ा संकेत हो सकता है.

समय पर जांच बचा सकती है जान
डॉ. कहते हैं कि कैंसर के अधिकांश मामलों में शुरुआती पहचान से इलाज के विकल्प बढ़ जाते हैं और मरीज के ठीक होने की संभावना भी काफी बेहतर हो जाती है. इसलिए शरीर में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें.

Tags:

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी