30 की उम्र में 50 जैसी हड्डियां, विटामिन D और कैल्शियम को साथ न लेने के क्या हैं नुकसान

30 की उम्र में 50 जैसी हड्डियां, विटामिन D और कैल्शियम को साथ न लेने के क्या हैं नुकसान

अब 30 से 40 साल की उम्र में ही लोगों की हड्डियां कमजोर हो रही हैं. इस वजह से पीठ से लेकर कंधों और घुटनों में दर्द की समस्या होने लगती है. हड्डियों में दर्द का एक बड़ा कारण विटामिन डी की कमी है. इस कमी को दूर करने के लिए लोग विटामिन डी की दवाएं खाते हैं तो कुछ लोग इसके इंजेक्शन भी लेते हैं. लेकिन फिर भी कई लोगों में हड्डियों के दर्द की समस्या बनी रहती है, लेकिन इसका कारण क्या है. इस बारे में एक्सपर्ट्स से जानते हैं.

डॉ. बताते हैं कि शरीर में हड्डियों की कमजोरी का एक बड़ा कारण विटामिन डी होता है. आज के समय में लोग धूप नहीं लेते हैं, जिससे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है, इसको दूर करने के लिए सप्लीमेंट दिए जाते हैं, लेकिन केवल विटामिन डी नहीं, इसके साथ शरीर में कैल्शियम की मात्रा भी सही होना जरूरी है. लेकिन कई लोगों में कैल्शियम भी कम होता है. वह इसका टेस्ट नहीं कराते हैं और केवल विटामिन डी का टेस्ट कराकर उसकी दवाएं खाते हैं. ऐसे में हड्डियों की सही तरह से रिपेयर नहीं हो पाती है.

विटामिन डी के साथ- साथ कैल्शियम भी उतना ही जरूरी
डॉ कहते हैं कि शरीर में विटामिन डी तभी सही से काम करता है जब कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में हो. अगर कैल्शियम कम है तो विटामिन D खाने के बावजूद हड्डियां मजबूत नहीं बन पातीं हैं. ऐसे में इनको साथ लेना जरूरी है. अगर कोई व्यक्ति विटामिन डी के साथ कैल्शियम नहीं लेता है तो इससे ओस्टियोपोरोसिस का खतरा रहता है. इससे कम उम्र में ही हड्डियां पतली और कमजोर हो सकती हैं, जिससे फ्रैक्चर का जोखिम बढ़ जाता है. इससे मसल पेन और थकान भी बनी रहती है. विटामिन D और कैल्शियम की कमी से मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी भी महसूस हो सकती है.

Read More डायबिटीज में छोटी चोट भी बन सकती है गंभीर! घाव होने पर तुरंत करें ये काम

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

Read More Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस

  • जो धूप में कम निकलते हैं
  • ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले
  • जंक फूड ज्यादा खाने वाले
  • महिलाओं में, खासकर 30 के बाद

कितना विटामिन डी और कैल्शियम लेना जरूरी है

  • वयस्कों को रोजाना लगभग 600800 IU विटामिन D जरूरी है
  • कैल्शियम की बात करें तो रोज 8001000 mg कैल्शियम की जरूरत होती है (डॉक्टर की सलाह अनुसार)
Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल