छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW का एक्शन : रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कांकेर और राजनांदगांव समेत 30 जगहों पर एक साथ कार्यवाही

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW का एक्शन : रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कांकेर और राजनांदगांव समेत 30 जगहों पर एक साथ कार्यवाही

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW का एक्शन : रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कांकेर और राजनांदगांव समेत 30 जगहों पर एक साथ कार्यवाही छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW ने प्रदेश भर में छापेमार की है। EOW की टीमें सुबह से रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कांकेर और राजनांदगांव में एक साथ कार्रवाई में […]

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW का एक्शन : रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कांकेर और राजनांदगांव समेत 30 जगहों पर एक साथ कार्यवाही

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW ने प्रदेश भर में छापेमार की है। EOW की टीमें सुबह से रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कांकेर और राजनांदगांव में एक साथ कार्रवाई में जुटी हैं। EOW के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल भी कार्रवाई के दौरान मौजूद हैं।

6 से 7 लोगों की एक टीम बनाई गई है, जिसमें डीएसपी रैंक के अधिकारी भी हैं। EOW की टीम में टाइपराइटर्स भी हैं। दरअसल, पिछले दिनों महादेव सट्टा ऐप के आरोपियों को रिमांड में लेकर EOW के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। इस दौरान जो नाम सामने आए थे उनके घरों और ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

Read More IndiGo Flight Emergency Landing: दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने से मचा हड़कंप

सूत्रों के मुताबिक जिन लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है, उनमें से ज्यादातर सराफा कारोबारी, पुलिसकर्मी हैं। वहीं, महादेव सट्टा ऐप के आरोपी निलंबित ASI चंद्र भूषण वर्मा के संतोषी नगर स्थित घर भी टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि 2 दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर कार्यवाही चल रही है।

Read More Bihar-Assam Student Cases: छात्रों को बड़ी राहत का दावा! CJP बोला- बिहार और असम में दर्ज मुकदमे होंगे वापस, केंद्र से बातचीत सफल

महादेव सट्टा ऐप के आरोपी निलंबित ASI चंद्र भूषण वर्मा के संतोषी नगर स्थित घर भी टीम पहुंची है।

निलंबित ASI चंद्रभूषण वर्मा के भाई के घर भी जांच

EOW की टीम निलंबित ASI चंद्रभूषण वर्मा के घर भी जांच करने पहुंची है। चंद्रभूषण वर्मा न्यायिक रिमांड पर अभी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। आरोप है कि वर्मा ने महादेव ऐप से जुड़े लोगों को बचाने के लिए प्रोटेक्शन मनी लेकर पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं तक पहुंचाने का काम किया।

चारामा में हेड कॉन्स्टेबल के घर दबिश

इस मामले में कांकेर के चारामा में भी EOW की टीम ने हेड कॉन्स्टेबल विजय पांडेय के वार्ड नंबर 13 स्थित आवास में दबिश दी है। कांकेर में इस मामले में ये पहला एक्शन है।

दुर्ग में सराफा कारोबारी प्रकाश सांखला और राजेंद्र जैन के घर भी दबिश।

दुर्ग में 2 सराफा कारोबारियों के घर रेड

दुर्ग में सराफा कारोबारी प्रकाश सांखला और राजेंद्र जैन के महावीर कॉलोनी स्थित घर और राजेंद्र जैन के घर भी EOW के अधिकारी पहुंचे हैं।

धरमजयगढ़ में EOW ने कारोबारी अनिल अग्रवाल उर्फ पिंटू अग्रवाल के नीचेपारा स्थित आवास को सील कर दिया।

धरमजयगढ़ में कारोबारी अनिल अग्रवाल का मकान सील

इस मामले में धरमजयगढ़ में EOW ने कारोबारी अनिल अग्रवाल उर्फ पिंटू अग्रवाल के नीचेपारा स्थित आवास में छापामारी की। हालांकि घर कई सालों से बंद पड़ा, लिहाजा अधिकारियों ने मकान को सील कर दिया।

Tags:

Latest News

जल संसाधन विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर घोटाला अयोग्य कंपनियों को ठेका देने चीफ सेक्रेटरी को किया गुमराह जल संसाधन विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर घोटाला अयोग्य कंपनियों को ठेका देने चीफ सेक्रेटरी को किया गुमराह
हाई कोर्ट के आदेश की अनदेखी, महिला आरक्षण मामले में स्वास्थ्य सचिव और PSC सचिव को अवमानना नोटिस
चर्चित सीडी कांड सहित सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों की हाईकोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट
CG Crime News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हो रही थी करोड़ों के गांजे की तस्करी! सुकमा पुलिस ने 223 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को दबोचा
नक्सलियों के नाम पर दहशत की साजिश! फर्जी बैनर लगाने के आरोप में BJP नेता समेत 2 गिरफ्तार
मोबाइल में लिखा 'गॉड मुझे बुला रहे हैं.........', और झूल गया फांसी पर
छत्तीसगढ़ में स्कूल में मचा सियासी घमासान! साइकिल योजना पर उठे भ्रष्टाचार के सवाल, रवि भगत को पुलिस ने लिया हिरासत में
CM Vishnu Deo Sai Announcement: सावन से पहले भोरमदेव पहुंचे सीएम साय, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक; कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
सक्ती राजपरिवार में सुप्रीम कोर्ट की दखल, कथित यौन उत्पीड़न मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर राज्य और आरोपी को नोटिस
रायपुर में Viral Reel बना मुसीबत! बीच सड़क बाइक पर खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर उठे सवाल
रायपुर में Social Media पर वायरल Pool Party Poster से बवाल! 4999 में एंट्री, लोकेशन सीक्रेट, पुलिस अलर्ट
Raipur Breaking: मेकाहारा अस्पताल में अचानक लगी आग, कैजुअल्टी वार्ड में मची अफरा-तफरी; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर