कारोबारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ED ने देर रात उठाया

कारोबारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ED ने देर रात उठाया

कारोबारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ED ने देर रात उठाया दिल्ली : दिल्ली के आबकारी नीति केस में ईडी ने गुरुवार को एक और शख्स की गिरफ्तारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी दिनेश अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच किए […]

कारोबारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ED ने देर रात उठाया


दिल्ली : दिल्ली के आबकारी नीति केस में ईडी ने गुरुवार को एक और शख्स की गिरफ्तारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी दिनेश अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच किए जा रहे इसी मामले में अरोड़ा को सरकारी गवाह घोषित किया गया है। जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया के करीबी माने जाने वाले अरोड़ा प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मामले में अब तक गिरफ्तार किए जाने वाले 13वें व्यक्ति हैं। पिछले साल शहर की एक अदालत ने इस मामले में अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने के सीबीआई के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था।

ईडी ने अब तक इस मामले में पांच आरोप पत्र दायर किए हैं, जिनमें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप पत्र भी शामिल है। 2022 में ईडी ने मामले में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल की थी। एजेंसी ने कहा कि उसने एफआईआर दर्ज करने और सीबीआई मामले का संज्ञान लेने के बाद अब तक इस मामले में 200 से अधिक तलाशी अभियान चलाए हैं। यह मामला दिल्ली के उपराज्यपाल की सिफारिश पर दर्ज किया गया था।

Read More नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका: PLGA का आखिरी बटालियन कमांडर सोढी केशा 42 साथियों संग सरेंडर, दक्षिण बस्तर में नक्सलवाद लगभग खत्म

अक्टूबर में ईडी ने इस मामले में दिल्ली के जोर बाग स्थित शराब वितरक, इंडोस्पिरिट ग्रुप के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली और पंजाब में लगभग तीन दर्जन स्थानों पर छापामारी की थी। बाद में महेंद्रू को गिरफ्तार कर लिया गया था। सीबीआई ने भी इस सप्ताह की शुरुआत में इस मामले में अपना पहला आरोपपत्र दायर किया है। इससे पहले 15 मई को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने शराब घोटाले मामले में आप प्रचार संचालक को 17 करोड़ रुपये देने के आरोप में निजी चैनल के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया था कि एक समाचार चैनल के वाणिज्यिक प्रमुख और प्रोडक्शन कंट्रोलर अरविंद कुमार सिंह को हवाला के माध्यम से गोवा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के प्रचार अभियान को संभालने वाली एक कंपनी को 17 करोड़ रुपये देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Read More अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना