जब साहब का दांव पड़ा उल्टा! जज साहब को ईमेल कर कहा- मुझे भेजें समन, फिर जो हुआ, खाकी के साहब की हालत हो गई पतली

जब साहब का दांव पड़ा उल्टा! जज साहब को ईमेल कर कहा- मुझे भेजें समन, फिर जो हुआ, खाकी के साहब की हालत हो गई पतली

सूबे के न्यायिक और पुलिस महकमे के गलियारों में इन दिनों एक बेहद दिलचस्प वाकया चर्चा का विषय बना हुआ है। कहावत है ना, जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है, वह उसमें खुद ही गिर जाता है। यह कहावत इन दिनों सूबे के एक बड़े संभाग में आईजी रैंक के अधिकारी पर बिल्कुल सटीक बैठ रही है। अपने ही मातहतों को नीचा दिखाने की धुन में साहब एक ऐसी गलती कर बैठे कि अब सिर पकड़े बैठे हैं।

 

Read More सिंचाई विभाग में बड़ा खेल: 54 हजार की रिश्वत में जेल की हवा खा चुके मक्सी कुजूर को ENC बनाने ताबूत में विभाग ने ठोकी एक और कील 

अति-आत्मविश्वास में लिख दिया ईमेल

 

किस्सा एक जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश और इन आईजी महोदय के बीच हुई एक वर्चस्व की खींचतान से जुड़ा है। सूत्रों की मानें तो पुलिस और न्यायपालिका के बीच समन तामीली को लेकर अक्सर होने वाली रूटीन चर्चाओं के बीच आईजी साहब कुछ ज्यादा ही अति-आत्मविश्वास (ओवर-कॉन्फिडेंस) में आ गए। उन्होंने सीधे न्यायाधीश महोदय को एक आधिकारिक ईमेल ठोक दिया। मेल का मजमून कुछ यूं था- "आपके यहां से जारी होने वाले सभी समन सीधे मुझे भेज दें, मैं खुद तामील करवा लूंगा।" अंदरखाने की खबर यह है कि साहब का यह कदम न्यायपालिका की मदद कम और अपने नीचे वाले अधिकारियों (विशेषकर एसपी रैंक) को यह दिखाने की कोशिश ज्यादा थी कि महकमे के असली 'बॉस' वही हैं।

Read More बिलासपुर में ICICI बैंक घोटाला: डिप्टी ब्रांच मैनेजर पर 1.38 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, ग्राहकों का सोना बदलकर फरार

 

जज साहब का मास्टरस्ट्रोक और 'ठोक के भाव' में समन

 

लेकिन आईजी साहब शायद भूल गए कि उनका पाला एक बेहद अनुभवी और सख्त न्यायाधीश से पड़ा था। जज साहब ने भी इस 'ईगो' वाले मेल का जवाब कानूनी प्रक्रिया के तहत अपने ही शानदार अंदाज में दिया। कुछ ही दिनों बाद, जब न्यायाधीश महोदय के कार्यालय से संभाग के विभिन्न थानों के लिए 'ठोक के भाव' में समनों का अंबार सीधा आईजी दफ्तर पहुंचने लगा, तो आईजी साहब की हालत पतली हो गई। दफ्तर में समनों का ऐसा बंडल लगा कि उसे संभालना और तामील कराना साहब के लिए गले की फांस बन गया।

 

मिन्नतें हुईं फेल, अब 'आप ही करवाइए'

 

जब पसीना छूटा तो आईजी महोदय को अपनी गलती का अहसास हुआ। आनन-फानन में वे फिर एक बार न्यायाधीश की शरण में पहुंचे। इस बार साहब के सुर पूरी तरह बदले हुए थे। उन्होंने मिन्नतें करते हुए जज साहब से गुजारिश की कि, "हुजूर, कृपया इन समनों को जिले के एसपी को ही भेजा जाए।" लेकिन जज साहब ने जो जवाब दिया, उसने आईजी साहब की बोलती बंद कर दी। न्यायाधीश महोदय ने स्पष्ट कह दिया, नहीं, आपने खुद कहा था, इसलिए अब इसे आप ही तामील करवा दीजिए।अब हालत यह है कि आईजी साहब बुरी तरह फंस चुके हैं। अपने नीचे वाले अधिकारी को नीचा दिखाने के प्रयास में वे खुद ही अपने बिछाए जाल में उलझ गए हैं। न

संभाग के पुलिस महकमे में यह वाकया इन दिनों जमकर चटकारे लेकर सुनाया जा रहा है और हर कोई यही कह रहा है- 'ओवर-कॉन्फिडेंस सेहत के लिए हानिकारक है।'

Tags:

Latest News

रायपुर में IPL का क्रेज चरम पर: नमकीन खाते दिखे रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या गायब, डिजिटल M-Ticket से होगी एंट्री रायपुर में IPL का क्रेज चरम पर: नमकीन खाते दिखे रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या गायब, डिजिटल M-Ticket से होगी एंट्री
CG BREAKING: रायपुर में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से सनसनी, रावाभाठा इलाके को पुलिस ने घेरा, जांच जारी
सुरक्षा पर बड़ा सवाल: थाना से चंद कदम दूर कोर्ट परिसर से चोरी हुई बाइक, कैमरे में कैद हुआ आरोपी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी, बारिश और वज्रपात के बाद अब फिर बढ़ेगी गर्मी
Vivo X300 Ultra: लॉन्च हुआ 2 लाख रुपए वाला ये चाइनीज फोन, तोड़ डाला iPhone का भी रिकॉर्ड!
जब साहब का दांव पड़ा उल्टा! जज साहब को ईमेल कर कहा- मुझे भेजें समन, फिर जो हुआ, खाकी के साहब की हालत हो गई पतली
CG ब्रेकिंग: वन विभाग के नए 'बॉस' के लिए मंत्रालय में महामंथन आज, 60 दिन की ताजपोशी या लंबी पारी? ये दो नाम रेस में सबसे आगे
मौसम में बदलाव से बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है, ऐसे रखें ध्यान
Vastu Tips For Wealth: 7 घोड़ों के अलावा ये तस्वीरें भी हैं मनी मैग्नेट, घर में लगाते ही खिंचा चला आएगा पैसा!
प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति में 'अपनों' को बचाने का खेल: पूर्व अध्यक्षों पर FIR के आदेश को वर्तमान अध्यक्ष ने दबाया, अब सीमांकन के विरोध ने खोली पोल
Fuel Price Update: आम जनता को राहत, घरेलू गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं
गाजियाबाद में दिनदहाड़े बड़ी लूट: फायरिंग के बीच ATM कैश वैन से 25 लाख पार, ड्राइवर को बंधक बनाकर बदमाश फरार