केंद्रीय जेल में कैमरा ऑन, नियमों की उड़ाई धज्जियां; रोकने पर प्रहरी से भिड़े दो युवक

केंद्रीय जेल में कैमरा ऑन, नियमों की उड़ाई धज्जियां; रोकने पर प्रहरी से भिड़े दो युवक

बिलासपुर : केंद्रीय जेल परिसर में मोबाइल से कैदियों का वीडियो बनाने से रोकना जेल प्रहरी को भारी पड़ गया। वीडियो बना रहे दो युवकों ने पहले प्रहरी से गाली-गलौज की, फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने प्रहरी को जान से मारने की धमकी भी दी और झूमाझटकी के दौरान उसकी वर्दी पर लगा बैच खींचकर तोड़ दिया। घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी के पद पर पदस्थ पुरुषोत्तम सिंह पोटाम की जेल परिसर में घर मुलाकाती ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान 1 अक्टूबर को श्रीयांश सिंह और शंभू यादव नाम के दो युवक जेल परिसर पहुंचे। आरोप है कि दोनों अपने मोबाइल से कैदियों का वीडियो बना रहे थे।

मोबाइल निकाला तो प्रहरी ने टोका, भड़के युवक

Read More LPU में रेप की अफवाह के बाद भड़का विवाद, हाईवे जाम और आगजनी के बीच परीक्षाएं टलीं

प्रहरी पुरुषोत्तम सिंह ने दोनों युवकों को जेल के नियमों की जानकारी देते हुए फोटो और वीडियो बनाने से मना किया। उन्होंने बताया कि जेल परिसर में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। आरोप है कि इसी बात पर दोनों युवक भड़क गए और प्रहरी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ने प्रहरी के साथ मारपीट शुरू कर दी। झूमाझटकी के दौरान प्रहरी को चोटें आई। आरोपियों ने उसकी वर्दी पर लगा बैच भी खींचकर तोड़ दिया। इतना ही नहीं, प्रहरी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि दोनों युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

Read More पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

शासकीय ड्यूटी में बाधा का आरोप

प्रहरी ने पुलिस को बताया कि दोनों युवकों ने जानबूझकर उसके शासकीय कार्य में बाधा डाली और ड्यूटी प्रभावित करने की कोशिश की। घटना के बाद मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद श्रीयांश सिंह और शंभू यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

वायरल वीडियो के बाद जेल में मोबाइल पर सख्ती

केंद्रीय जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया कि जेल परिसर में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित है। कैदियों से मुलाकात के लिए आने वाले परिजनों को भी मोबाइल लेकर जेल परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। बताया गया कि पहले जेल परिसर में मोबाइल को लेकर इतनी सख्ती नहीं थी। इसी दौरान कैदियों से बातचीत करने और उनके जन्मदिन मनाने तक के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे। इन वीडियो के सामने आने के बाद जेल प्रबंधन ने परिसर में मोबाइल के इस्तेमाल और प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी। इसके बावजूद नियम तोड़कर वीडियो बनाने को लेकर अब जेल प्रहरी से मारपीट का मामला सामने आया है

Tags:

Latest News

श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला
132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार
Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
केंद्रीय जेल में कैमरा ऑन, नियमों की उड़ाई धज्जियां; रोकने पर प्रहरी से भिड़े दो युवक
Hormuz Strait Attack: होर्मुज में कुवैती ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल स्ट्राइक, 5 भारतीय सुरक्षित; ओमानी अधिकारियों ने कराया रेस्क्यू
Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा
CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार
डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश
CG Crime News: 45 पेटी शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, तस्कर फरार; मुखबिरी के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई टीम