भिलाई में अश्लील वीडियो वायरल होने पर डॉक्टर ने दे दी थी जान, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 9 गिरफ्तार

अश्लील वीडियो बनाकर मांगी फिरौती, गांव की बैठक में किया गया था अपमान

भिलाई में अश्लील वीडियो वायरल होने पर डॉक्टर ने दे दी थी जान,  ब्लैकमेलिंग के आरोप में 9 गिरफ्तार

भिलाई/ भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में आयुर्वेदिक संविदा डॉक्टर बी. राठौर की आत्महत्या मामले में पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

डॉक्टर राठौर ने 18 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की तह तक पहुंचने पर खुलासा हुआ कि आरोपियों ने एक युवती के साथ डॉक्टर की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह वीडियो 14 मई को कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पुरी गांव में डॉक्टर राठौर के मकान की छत से चोरी-छिपे बनाया गया था। इसके बाद गांव में एक सामाजिक बैठक बुलाकर डॉक्टर को बेइज्जत किया गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मांग की गई।

Read More शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित डॉक्टर को समय-समय पर फोन कर धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। डॉ. बी. राठौर, पुरी गांव में संविदा पर कार्यरत आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा तय की।

Read More किसानों के विरोध के बीच अमाली की कोलवॉशरी को NOC की तैयारी, 20 गांवों पर असर का दावा; हाईकोर्ट जाएंगे किसान

पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटे, बेटी, भांजी और भांजी के पति से पूछताछ की। इसके बाद चारामा जाकर गांववालों से भी जानकारी जुटाई, जिससे पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश हुआ।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया:-

  1. आशीष यादव (23 वर्ष), राजापारा पुरी, थाना चारामा

  2. सचिन कुमार हिडको (23 वर्ष), स्कूल पारा पुरी, थाना चारामा

  3. रितेश नरेटी उर्फ सोनू (31 वर्ष), पटेलपारा रामपुर, थाना चारामा

  4. डिगेश कुमार सिन्हा (36 वर्ष), ग्राम मयाना, थाना चारामा

  5. अनिल कुमार सिन्हा (38 वर्ष), बाजारपारा पुरी, थाना चारामा

  6. सतीश कुमार साहू (27 वर्ष), नियानी बालोद, हाल निवासी रामपुर चारामा

  7. शत्रुघ्न सिन्हा (35 वर्ष), राजापारा पुरी, थाना चारामा

  8. कान्हा मरकाम उर्फ कन्हैया (19 वर्ष), जगदलपुर, हाल निवासी रामपुर चारामा

  9. नवीन निर्मलकर (19 वर्ष), बोरिदकला, थाना पुरूर बालोद, हाल निवासी चारामा

एएसपी सुखनंदन राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर की बहन के घर में आत्महत्या करने की सूचना 18 मई को रोहित कुमार राजपूत ने पुलिस को दी थी। मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई और सुसाइड नोट के आधार पर मामले की परतें खुलती गईं। फिलहाल पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे