मार्कफेड में 18 करोड़ का तिरपाल घोटाला 18500 का टेंडर पर गुपचुप खरीद लिए 33 हजार नग

मार्कफेड में 18 करोड़ का तिरपाल घोटाला 18500 का टेंडर पर गुपचुप खरीद लिए 33 हजार नग

रायपुर। छत्तीसगढ़ मार्कफेड में तिरपाल खरीदी के नाम पर बड़ा खेल हो गया है। धान को बारिश से बचाने के लिए 18500 तिरपाल खरीदने का टेंडर निकला था। लेकिन अफसरों ने अपनी गजब की दरियादिली दिखाते हुए गुपचुप तरीके से 33 हजार तिरपाल खरीद डाले। मतलब तय मात्रा से 14517 नग ज्यादा खरीदे गए। यह पूरी खरीदी जीएसटी समेत 12685 रुपए प्रति नग के हिसाब से हुई। इस सौदे में सीधे तौर पर 18 करोड़ रुपए से ज्यादा का हेरफेर हुआ है।

अधिकारियों की इस मेहरबानी का नतीजा यह है कि दो करोड़ रुपए से ज्यादा के 1630 तिरपाल बिना इस्तेमाल के ही पड़े हैं। रायपुर बिलासपुर महासमुंद रायगढ़ और गौरेला पेंड्रा मरवाही जैसे जिलों में ये महंगे तिरपाल धूल फांक रहे हैं। दूसरी तरफ जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। राजनांदगांव के घोटिया और दुर्ग के कई धान खरीदी केंद्रों में धान आधा ढंका और आधा खुला पड़ा है। कहीं फटे तिरपाल से धान को ढंका गया है। कई समितियों को तो मजबूरी में खुद के पैसे से तिरपाल खरीदने पड़ गए। मतलब जहां जरूरत है वहां तिरपाल नहीं हैं और जहां जरूरत नहीं है वहां करोड़ों का माल डंप पड़ा है।

इस घोटाले में टेंडर के नियम भी बड़े शानदार तरीके से सेट किए गए हैं। जिन कंपनियों पर भारतीय खाद्य निगम पहले ही कार्रवाई कर चुका है उन्हें ही बार बार काम दिया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया में गिने चुने नाम ही आते हैं। ये फर्में आपस में मिलकर कार्टल बनाती हैं। टेंडर खुलने पर जो कंपनी पहले दूसरे या तीसरे नंबर पर आती है सभी को आपस में काम बांट दिया जाता है। नई टेंडर प्रक्रिया में टंडन बैग पॉली और क्लाइमेक्स को सप्लाई का काम मिला है। ताज्जुब की बात यह है कि यही कंपनियां हरियाणा और पश्चिम बंगाल में 9 हजार से 10 हजार रुपए के सस्ते दाम पर तिरपाल बेचती हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में 12 हजार से ज्यादा का मोटा रेट वसूलती हैं।

Read More 132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

इस पूरे मामले में मार्कफेड के एमडी जितेंद्र शुक्ला का रवैया भी बड़ा दिलचस्प है। उनका कहना है कि उनकी इसमें कोई रुचि नहीं है और जो फर्में टेंडर में आएंगी उन्हें ही तो काम देंगे। दूसरी ओर मार्कफेड के चेयरमैन शशिकांत द्विवेदी ने इस पूरी गड़बड़ी और नई खरीदी में मिली शिकायतों को संज्ञान में लिया है। उन्होंने विभाग प्रमुख को नोटशीट लिखकर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब देखना है कि 18 करोड़ के इस खेल में जांच कहां तक पहुंचती

Read More Jamshedpur Firing: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में दो शूटर घायल

Tags:

Latest News

धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका
खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव
Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में
GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग
22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी बाधा तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति
‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद
पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला
कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश
Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए
CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल
Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल