सिरगिट्टी पुलिस का एक्शन, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कसा शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार

सिरगिट्टी पुलिस का एक्शन, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कसा शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अड्डेबाजी व नशाखोरी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है । सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया ।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी अभियान के तहत सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों ने थाना क्षेत्र के चिन्हित अड्डेबाजी स्थलों पर लगातार जांच अभियान चलाया । कार्रवाई के दौरान सात लोगों को सार्वजनिक शांति भंग करने, अड्डेबाजी और नशाखोरी जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर हिरासत में लिया गया ।

गिरफ्तार आरोपियों में त्रिलोक कौशिक उर्फ सोनू कौशिक(26), बुद्धेश्वर धुरी उर्फ कमल(26), रंजीत रात्रे(26), प्रदीप धुरी(19), अमरजीत यादव(24), अमित यादव(32) और अंकित यादव(28) शामिल हैं । पुलिस ने सभी आरोपियों को भविष्य में शांति व्यवस्था भंग नहीं करने की हिदायत देते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की और न्यायालय में पेश किया ।

सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशाखोरी, अड्डेबाजी या सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी गतिविधियों में शामिल हो, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें । पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी ।

 

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल