बिलासपुर में रेलवे ऑफिसर ने नर्स को बनाया शिकार, पार्टी के बहाने बुलाकर किया रेप

रेलवे मेडिकल यूनिट में साथ काम करने वाली नर्स को फंसाया, 50 वर्षीय डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट पर एफआईआर दर्ज

बिलासपुर में रेलवे ऑफिसर ने नर्स को बनाया शिकार, पार्टी के बहाने बुलाकर किया रेप

बिलासपुर/ बिलासपुर के रेलवे स्टेशन की मेडिकल यूनिट में तैनात एक निजी अस्पताल की 26 वर्षीय नर्स के साथ डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट द्वारा दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पार्टी के बहाने नर्स को अपने घर बुलाया और फिर उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत है और वह रेलवे स्टेशन स्थित इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में तैनात थी। यह यूनिट रेलवे और निजी अस्पताल की साझेदारी में संचालित होती है। इस यूनिट की मॉनिटरिंग डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट फिरतू राम पटेल (उम्र 50 वर्ष) कर रहे थे।

ड्यूटी के दौरान फिरतू राम और नर्स के बीच सामान्य बातचीत होती रही। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता से कई बार पार्टी देने की बात कही। 17 मई को उसने नर्स को सरकंडा के गणेश वैली स्थित अपने घर बुलाया। पीड़िता जब वहां पहुंची, तो घर पर वह अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

Read More शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़िता काफी डरी और मानसिक तनाव में रही। वह करीब 10 दिन तक इस घटना को लेकर चुप रही और किसी को नहीं बताया। बाद में हिम्मत जुटाकर उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर सरकंडा थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

Read More भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे

सरकंडा टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी फिरतू राम पटेल के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की गई, लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से आरोपी को उसके ऑफिस से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी फिरतू राम पटेल का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है और वह लंबे समय से अकेले रह रहा है। उसकी पत्नी ने तलाक के लिए अदालत में आवेदन भी दिया है। इस कारण वह अकेले अपने गणेश वैली स्थित मकान में रह रहा था, जहां उसने इस घटना को अंजाम दिया।

 
 
Error on ReusableComponentWidget

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे