सेंट्रल जेल के भीतर गांजा फूंक रहे कैदी, खूब चल रहा नॉनवेज और फोटोशूट, मचा हड़कंप

सेंट्रल जेल के भीतर गांजा फूंक रहे कैदी, खूब चल रहा नॉनवेज और फोटोशूट, मचा हड़कंप

सेंट्रल जेल के भीतर गांजा फूंक रहे कैदी, खूब चल रहा नॉनवेज और फोटोशूट, मचा हड़कंप

कर्नाटक की बेल्लारी सेंट्रल जेल एक बार फिर विवादों में, वायरल तस्वीरों में कैदी मोबाइल, नॉनवेज और गांजा का इस्तेमाल करते नजर आए। रेणुकास्वामी हत्याकांड के आरोपी भी इसी जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज।

बेल्लारी: कर्नाटक की बेल्लारी सेंट्रल जेल एक बार फिर विवादों के घेरे में है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. तस्वीरों में कैदी मोबाइल फोन का उपयोग करते, नॉनवेज पकाते, गांजा पीते और आराम से फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं. मानो यह जेल नहीं बल्कि कोई आलीशान रिसॉर्ट हो. तस्वीरों में वही बेल्लारी जेल नजर आ रही है, जहां रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में आरोपी अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और अन्य आरोपी भी बंद हैं.

जेल अधीक्षक लता के अनुसार कुछ कैदियों ने पुरानी तस्वीरों को वायरल कर जेल प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश की है. आरोप है कि ये तस्वीरें जेल स्टाफ को ब्लैकमेल करने और ज्यादा सुविधाएं हासिल करने के मकसद से फैलाई गई हैं.

बता दें कि शिवमोगा के हिंदू कार्यकर्ता हर्ष हत्याकांड के दो आरोपी भी इसी जेल में बंद हैं, जिससे मामला और गंभीर हो जाता है. कभी सख्त जेल के तौर पर जानी जाने वाली बेल्लारी सेंट्रल जेल अब सवालों के घेरे में है. वायरल हो रही तस्वीरें एक गहरी सच्चाई उजागर कर रही हैं. क्या कानून के दायरे में रहते हुए भी कुछ लोग जेल में वीआईपी जिंदगी जी सकते हैं? इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग उठ रही है.

Read More मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात

बेल्लारी सेंट्रल जेल कर्नाटक की सबसे पुरानी जेलों में से एक है. बेल्लारी में तीन जेलें बनाई गईं. पहली जेल 1872 में बनाई गई थी, जिसे बाद में 1884 में सेंट्रल जेल नाम दिया गया और यह 16 एकड़ ज़मीन पर फैली हुई थी. अन्य दो जेलें अल्लीपुर गांव में खुली हवा में बनाई गई थीं, जहां राजनीतिक कैदियों को रखा जाता था और टीबी सेनेटोरियम में बीमार कैदियों को रखा जाता था. अल्लीपुर और टीबी सेनेटोरियम की जेलें पिछले कुछ सालों में बंद कर दी गई.

Read More डिजिटल अरेस्ट' की एक एफआईआर ने खोला विदेश तक फैला खेल: 1950 करोड़ दुबई-सिंगापुर पहुंचे, दो मुंबई से अरेस्ट

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे