Chamoli Tunnel Collapse: चमोली में सुरंग बनी मौत का जाल! पानी-मलबे के सैलाब में फंसे मजदूर, 9 की मौत; 14 घायल

Chamoli Tunnel Collapse: चमोली में सुरंग बनी मौत का जाल! पानी-मलबे के सैलाब में फंसे मजदूर, 9 की मौत; 14 घायल

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक निर्माणाधीन हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में अचानक पानी और मलबा घुसने से बड़ा हादसा हो गया। पीपलकोटी क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद सुरंग के भीतर काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 9 मजदूरों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 14 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सुरंग को खाली कराने और अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए राहत एवं बचाव दलों ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

सुरंग के अंदर अचानक आया पानी और मलबा
बताया जा रहा है कि हादसा शाम के समय हुआ। पीपलकोटी में बन रही जलविद्युत परियोजना की टनल के भीतर काम चल रहा था। इसी दौरान सुरंग के अंदर अचानक भूगर्भीय हलचल के कारण एक कैविटी से भारी मात्रा में पानी और मलबा आने लगा। कुछ ही देर में पानी और कीचड़ ने सुरंग के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। उस वक्त अंदर मौजूद मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका।

करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर हुआ हादसा
अधिकारियों के मुताबिक, हादसे वाला हिस्सा टनल के मुख्य प्रवेश द्वार से करीब 1.5 से 1.8 किलोमीटर अंदर बताया जा रहा है। घटना के वक्त करीब 22 मजदूर प्रभावित क्षेत्र में मौजूद थे। सूचना मिलते ही NDRF, SDRF, पुलिस और स्थानीय राहत टीमों को मौके पर भेजा गया। भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने और पानी बाहर निकालने का काम शुरू किया गया।

Read More 1000 करोड़ का कथित खेल! हाईकोर्ट का वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, महेंद्र गोयनका की तलाश तेज

पानी और दलदल ने बढ़ाई रेस्क्यू टीम की मुश्किल
सुरंग के अंदर लगातार पानी का रिसाव और कीचड़ जमा होने से बचाव अभियान आसान नहीं रहा। रेस्क्यू टीमों को आगे बढ़ने के लिए पहले रास्ता साफ करना पड़ा। पानी निकालने के लिए बड़े पंप लगाए गए हैं और भारी मशीनरी से मलबा हटाया जा रहा है। खराब परिस्थितियों के कारण कई बार बचाव कार्य की गति प्रभावित हुई।

Read More भूपेश बघेल ने निभाई सोंटा प्रहार की अनोखी परंपरा, हाथों पर सहा कोड़े का वार; प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना

9 मजदूरों की मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज
रेस्क्यू के दौरान कई मजदूरों को सुरंग से बाहर निकाला गया। इनमें से 9 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृतकों और घायलों के अलग-अलग राज्यों से होने की जानकारी सामने आई है।

CM धामी ने संभाली कमान, अधिकारियों को दिए निर्देश
हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने तथा घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन की प्राथमिकता फिलहाल सुरंग में फंसे या लापता मजदूरों तक पहुंचना और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है।

हादसे ने फिर उठाए टनल सुरक्षा पर सवाल
चमोली का पहाड़ी इलाका भूगर्भीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में निर्माणाधीन सुरंग के भीतर अचानक पानी और मलबा आने की घटना ने परियोजना में सुरक्षा इंतजाम, भूगर्भीय सर्वे और आपातकालीन निकासी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पूरा फोकस रेस्क्यू ऑपरेशन पर है। हादसे की वास्तविक वजह और निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों से जुड़े पहलुओं की तस्वीर विस्तृत जांच के बाद ही साफ होगी।

 

Tags:

Latest News

जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप
खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम