NH-30 पर मौत का तांडव! आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, 3 की मौके पर मौत, हाईवे ठप

NH-30 पर मौत का तांडव! आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, 3 की मौके पर मौत, हाईवे ठप

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 एक बार फिर भीषण सड़क हादसे का गवाह बना। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और चारामा पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना स्थल पर जेसीबी समेत भारी मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि यातायात व्यवस्था को जल्द बहाल किया जा सके। फिलहाल, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Read More बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में

गौरतलब है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने इस इलाके को ‘एक्सीडेंट जोन’ बना दिया है और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More टैंकर पलटा तो मचा हड़कंप, डीजल बहते ही बाल्टी-जरकीन लेकर टूट पड़े लोग

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार