छत्तीसगढ़ में 47 नेताओं की सुरक्षा खत्म, 100 से ज्यादा की श्रेणी घटी: सीएम की पत्नी कौशल्या साय को अब Y+ सुरक्षा; मंत्री केदार कश्यप और दीपक बैज की Z+ श्रेणी कम हुई

छत्तीसगढ़ में 47 नेताओं की सुरक्षा खत्म, 100 से ज्यादा की श्रेणी घटी: सीएम की पत्नी कौशल्या साय को अब Y+ सुरक्षा; मंत्री केदार कश्यप और दीपक बैज की Z+ श्रेणी कम हुई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य के गृह विभाग की प्रोटेक्शन रिव्यू कमेटी ने बस्तर संभाग के 47 नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह वापस ले ली है। इसके साथ ही प्रदेश के 100 से ज्यादा नेताओं और अन्य लोगों की सुरक्षा श्रेणी में कटौती की गई है। इस सूची में भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों के नेता शामिल हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान और प्रदेश में सुधरते सुरक्षा माहौल के बीच यह फैसला लिया गया है। समीक्षा के बाद मंत्रियों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों और राजनीतिक परिवारों से जुड़े लोगों की सुरक्षा को Z+ से घटाकर Z और Z से घटाकर Y+ कर दिया गया है।

मंत्री केदार कश्यप समेत इन नेताओं की सुरक्षा Z+ से Z हुई

Read More छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ की अवैध वसूली का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल दुबई में पकड़ाया, भारत लाने की तैयारी शुरू

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, जिन प्रमुख लोगों की सुरक्षा श्रेणी Z+ से घटाकर Z की गई है, उनमें छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप, कोंटा विधायक कवासी लखमा, नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप और दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा शामिल हैं।

Read More रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देवारपारा में 26 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

इनके अलावा पूर्व सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, दंतेवाड़ा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छबिन्द्र कर्मा, महासमुंद के डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा और दिवंगत महेंद्र कर्मा के बेटे दिव्यराज कर्मा की सुरक्षा भी घटाकर Z श्रेणी कर दी गई है।

 

security-2026-11-c07245ca184a1ccbc75c2ca7fb7138c4

मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय की सुरक्षा भी घटाई गई

इस बदलाव के दायरे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय की सुरक्षा भी आई है। उन्हें पहले Z श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, जिसे अब कम करके Y+ श्रेणी कर दिया गया है।

वहीं, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक आशाराम नेताम, नीलकंठ टेकाम, विनायक गोयल और उमेश पटेल समेत कई नेताओं की सुरक्षा Y+ से घटाकर Y श्रेणी में कर दी गई है। राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम सहित कई अन्य विधायकों और पूर्व जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा श्रेणी में भी फेरबदल हुआ है। कई नेताओं को अब X श्रेणी के तहत केवल दो पीएसओ दिए जाएंगे।

11 लोगों को Y से X श्रेणी, केटीएस तुलसी की सुरक्षा खत्म

सरकार ने बस्तर संभाग और प्रदेश के दूसरे हिस्सों में बदले हालात को देखते हुए यह समीक्षा की है। आदेश के तहत राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा, दलेश्वर साहू और पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह समेत 11 लोगों की सुरक्षा Y से घटाकर X श्रेणी में कर दी गई है। इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सदस्य केटीएस तुलसी और दो अन्य लोगों की सुरक्षा भी पूरी तरह हटा ली गई है।

खतरे के आकलन पर लिया फैसला

प्रदेश में नक्सल गतिविधियों में कमी आने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। इससे पहले गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी खतरे के आकलन के आधार पर सुरक्षा में चरणबद्ध तरीके से कटौती करने की बात कही थी। इस आदेश के बाद बस्तर संभाग में तैनात सुरक्षा बलों और वीआईपी सुरक्षा के ढांचे में बदलाव होगा। हालांकि, आदेश में यह बात भी लिखी गई है कि यदि संबंधित व्यक्तियों को किसी तरह के खतरे की स्थिति बनती है, तो उन्हें स्थानीय स्तर पर सुरक्षा देने का प्रावधान लागू रहेगा।

Tags:

Latest News

रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: तीन महिलाएं गिरफ्तार, 20 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बरामद; दो अस्पताल भी संदेह के घेरे में रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: तीन महिलाएं गिरफ्तार, 20 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बरामद; दो अस्पताल भी संदेह के घेरे में
छत्तीसगढ़ में 47 नेताओं की सुरक्षा खत्म, 100 से ज्यादा की श्रेणी घटी: सीएम की पत्नी कौशल्या साय को अब Y+ सुरक्षा; मंत्री केदार कश्यप और दीपक बैज की Z+ श्रेणी कम हुई
बिलासपुर में दो बड़े अवैध गर्भपात मामलों में बड़ा एक्शन: जेपी हॉस्पिटल की डॉक्टर दंपती पर शिकंजा, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ का खेल! 13 अधिकारी सस्पेंड, 15 ठेकेदारों को नोटिस
बिलासपुर में लकड़ी फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, दो गंभीर; सरकंडा पुलिस ने दर्ज की FIR
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अक्कवाना' का असर, 3 दिन बदला रहेगा मौसम; 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान बड़ा हादसा, JCB की चपेट में आने से BJP नेता के 14 वर्षीय बेटे की मौत
आज का राशिफल 19 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?
रायपुर में मासूमों के सौदागरों का पर्दाफाश! तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो अस्पताल भी जांच के घेरे में
बेमेतरा में विधायक ईश्वर साहू का डांस वीडियो वायरल, महिला कलाकार के साथ थिरकते आए नजर
मोहला में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला कर पति की हत्या; गिरफ्तार
सोनिया गांधी की किताब पर सियासी संग्राम: शिंदे गुट ने फाड़े पन्ने, बैन की मांग; YSRCP और BRS ने भी उठाए सवाल