छत्तीसगढ़ में ड्रग्स का नया ट्रेंड: हाइड्रोपोनिक गांजा बेचते 2 युवक गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच शुरू

छत्तीसगढ़ में ड्रग्स का नया ट्रेंड: हाइड्रोपोनिक गांजा बेचते 2 युवक गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच शुरू

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के Bhilai में पुलिस ने नशे के एक नए और हाई-टेक रूप का खुलासा किया है। दुर्ग जिले में पहली बार हाइड्रोपोनिक तकनीक से तैयार गांजा पकड़ा गया है, जिसे आरोपी छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेच रहे थे। इस कार्रवाई में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से सामान्य गांजे के साथ महंगा और ज्यादा प्रभावी हाइड्रोपोनिक गांजा भी बरामद हुआ।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रुआबांधा इलाके में कुछ युवक नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से न केवल गांजा बल्कि उससे जुड़े उपकरण जैसे रोलिंग पेपर, चिलम और अन्य सामग्री भी मिली। तलाशी में करीब 2 किलो सामान्य गांजा और थोड़ी मात्रा में हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत काफी अधिक बताई जा रही है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अधिक मुनाफा कमाने के लिए इस नए तरह के नशे के कारोबार से जुड़े थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हाई-टेक गांजा प्रदेश तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है। मामले में NDPS Act के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read More 36 घंटे में 5 वीं FIR..... अब कोयला टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी: सक्ती में रायपुर के कुख्यात कारोबारी दीपक टंडन पर फिर एक मामला दर्ज,बंद खाते का थमा दिया था चेक

विशेषज्ञों के अनुसार, हाइड्रोपोनिक गांजा मिट्टी के बिना पानी और पोषक तत्वों की मदद से नियंत्रित वातावरण में उगाया जाता है, जिससे इसकी गुणवत्ता और नशे की तीव्रता कई गुना बढ़ जाती है। आमतौर पर यह बड़े शहरों और हाई-प्रोफाइल सर्कल तक सीमित रहता है, लेकिन अब छोटे शहरों तक इसकी पहुंच चिंता का विषय बन गई है। यह मामला राज्य में बदलते ड्रग ट्रेंड और पुलिस के लिए नई चुनौती की ओर इशारा करता है।

Read More बेटे को परेशान करने के आरोप पर भड़का विवाद, बाम्बे आवास में दो पक्षों के बीच मारपीट

Latest News

रूस में बड़ा विमान हादसा: An-12 सैन्य विमान क्रैश, सभी 17 लोगों की मौत; रिहायशी इलाके से दूर ले जाने की कोशिश में गई जान रूस में बड़ा विमान हादसा: An-12 सैन्य विमान क्रैश, सभी 17 लोगों की मौत; रिहायशी इलाके से दूर ले जाने की कोशिश में गई जान
शराब घोटाला और महादेव सट्टा केस: रवि उप्पल और विकास अग्रवाल को भारत लाने दुबई पहुंची CBI-ED की टीम
मुंबई में तंत्र-मंत्र के नाम पर 6.38 करोड़ की ठगी, 10 साल तक बुजुर्ग दंपती को डराकर हड़पे चार फ्लैट और 1200 ग्राम सोना
खोलार नदी में मिला 55 वर्षीय अधेड़ का शव, नहाने गया था घर से; मौत की वजह तलाश रही पुलिस
छत्तीसगढ़ NHM भर्ती में बड़ी गड़बड़ी, 18 पदों की चयन प्रक्रिया निरस्त; छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े अफसरों पर सवाल
कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, नक्सली डम्प से हथियार और विस्फोटक बरामद
IAS-IPS अफसरों को सरकार का तोहफा, DA में 3% का इजाफा
बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा निर्दोष, सुप्रीम कोर्ट ने दिलाया 30 लाख का मुआवजा, चार सप्ताह में भुगतान का आदेश
8 किमी की तीसरी रेल लाइन तैयार, अब CRS की हरी झंडी का इंतजार, बिलासपुर–पेंड्रारोड रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
अपंजीकृत वसीयत के भरोसे पूरे जमीन पर किया था कब्जे का दावा, गवाह तक पेश नहीं कर सका भाई, 3.428 हेक्टेयर जमीन में बहन का आधा हिस्सा तय
पाटेकोरा बैरियर पर कलेक्टर की दबिश, जांच के दौरान पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान जब्त
अमित जोगी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस की पूछताछ जारी, विधायक राजेश मूणत ने की थी कड़ी कार्रवाई की मांग