वेब सीरीज से प्रेरित होकर छात्रों ने घर पर छापे नकली नोट, इंदौर पुलिस ने किया खुलासा...

वेब सीरीज से प्रेरित होकर छात्रों ने घर पर छापे नकली नोट, इंदौर पुलिस ने किया खुलासा...

इंदौर। जाली नोट चलाने वाले गिरोह के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने गिरोह के पांचवें सदस्य को गिरफ्तार किया, जिससे पता चला कि आरोपी छात्र जाली नोट बाहर से खरीदने की बजाय खुद ही छाप रहे थे। आरोपियों ने अपनी योजना बनाने में फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ से तकनीक सीखी और अपने घर को मिनी प्रिंटिंग प्रेस में बदल दिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 45 नकली 500 रुपये के नोट, प्रिंटर और स्याही बरामद की है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी अंकित लोको पायलट की तैयारी कर रहा था। इससे पहले पकड़े गए चार आरोपियों के पास से करीब दो लाख रुपये के नकली नोट मिले थे। इन नोटों की डील सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम के जरिए की गई थी।

आरोपियों ने अपने दोस्तों को जल्दी पैसा कमाने का लालच देकर नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश रची। फिलहाल, पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट कहां-कहां चलाए गए।

Read More पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार