छत्तीसगढ़ WRD में अजब घोटाला: फुलटाइम नौकरी के साथ कैसे हो रही रेगुलर M.Tech की पढ़ाई? पढ़ें हाजिरी का पूरा खेल।

छत्तीसगढ़ WRD में अजब घोटाला: फुलटाइम नौकरी के साथ कैसे हो रही रेगुलर M.Tech की पढ़ाई? पढ़ें हाजिरी का पूरा खेल।

एमआईएस शाखा में पदस्थ दो सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर्स का फर्जीवाड़ा, बिना अनुमति 2 साल से कर रहे रेगुलर पढ़ाई, शासन को लगाया लाखों का चूना

रायपुर। नवा रायपुर स्थित जल संसाधन विभाग (WRD) में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। यहां एमआईएस (MIS) शाखा में रेगुलर ड्यूटी करने वाले दो सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर पिछले दो साल से भिलाई के एक निजी कॉलेज में नियमित (रेगुलर) एम.टेक की पढ़ाई भी कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों एक ही समय पर रायपुर के शासकीय विभाग के कार्यालय और भिलाई के इंजीनियरिंग कॉलेज में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। बिना कोई विभागीय अनुमति या एनओसी लिए, फर्जी हाजिरी के दम पर इन्होंने सरकारी खजाने से वेतन के रूप में लाखों रुपए निकाल लिए हैं। अब इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) तक पहुंच गई है।

आउटसोर्सिंग के जरिए हुई थी नियुक्ति 2019 से कर रहे काम

शिकायत के दस्तावेजों के मुताबिक, दोनों कर्मियों की तैनाती ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) के वर्क ऑर्डर के तहत दिल्ली की कंपनी मेसर्स प्रखर सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से हुई थी। आरोपी दिनेश कुमार मंडल (एम्प्लॉई कोड PSSPL/2019-20/0742) ने 3 सितंबर 2019 को और आनंद सिंह (एम्प्लॉई कोड PSSPL/2018-19/0251) ने 8 जनवरी 2019 को जल संसाधन विभाग में बतौर सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर कार्यभार ग्रहण किया था।

Read More संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, बुजुर्ग पिता पर पहले किया हमला, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

विभाग और कॉलेज दोनों जगह बन रही शत-प्रतिशत अटेंडेंस

Read More प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिली लाश, जहर सेवन की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

जांच की मांग में बताया गया है कि दिनेश कुमार मंडल और आनंद सिंह वर्तमान में आर.एस.आर. रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, भिलाई (कॉलेज कोड 029) से एम.टेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग- एआई एवं मशीन लर्निंग) के तृतीय सेमेस्टर के छात्र हैं। दिनेश का रजिस्ट्रेशन नंबर CD0848 और रोल नंबर 502910923006 है। नियम के अनुसार, रेगुलर एम.टेक कोर्स में छात्रों की रोजाना कॉलेज में उपस्थिति अनिवार्य होती है। वहीं दूसरी तरफ, जल संसाधन विभाग के कार्यालयीन रिकॉर्ड में भी ये दोनों पूरे महीने दफ्तर में मौजूद बताए गए हैं। रायपुर और भिलाई की दूरी के बीच एक ही समय में दोनों जगहों पर हाजिरी लगना सीधे तौर पर रिकॉर्ड में फर्जीवाड़े की ओर इशारा कर रहा है।

अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध, बिल पास होने पर उठे सवाल

इस मामले में सिर्फ इन दो कर्मचारियों की ही नहीं, बल्कि उपस्थिति प्रमाणित करने वाले विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। आउटसोर्सिंग कंपनी को भुगतान इसी अटेंडेंस और परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर किया जाता है। ऐसे में बिना भौतिक सत्यापन के हर महीने लाखों रुपए का पारिश्रमिक कैसे पास हो रहा था, यह जांच का विषय है।

 बिना बताए कर रहे थे पढ़ाई, लिया पूरा वेतन

विभाग के पास दोनों में से किसी भी कर्मचारी ने पढ़ाई के लिए कोई अध्ययन अवकाश स्वीकृत नहीं कराया है। ना ही BECIL या प्रखर सॉफ्टवेयर से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिया गया। शासन से जानकारी छिपाकर और छल-कपट से ड्यूटी बजाई गई, जो सीधे तौर पर वित्तीय धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है।

शिकायतकर्ता की ये है मांग की है। 

  • कॉलेज से दोनों का प्रवेश, उपस्थिति पंजी और परीक्षा रिकॉर्ड मंगाकर दफ्तर के बायोमेट्रिक/अटेंडेंस रजिस्टर से सीधा मिलान किया जाए।
  •  फर्जीवाड़ा साबित होने पर तत्काल सेवाएं समाप्त की जाएं।
  •  अब तक प्राप्त पारिश्रमिक की पूरी वसूली हो और धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

रडार पर कई एजेंसियां, सीएम और एसीबी को गई कॉपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी पूरी रिपोर्ट और शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रायपुर, जल संसाधन विभाग के सचिव (महानदी भवन), प्रमुख अभियंता (शिवनाथ भवन) और नोएडा-दिल्ली स्थित संबंधित कंपनियों (BECIL और प्रखर सॉफ्टवेयर) को भेजी गई है।

शिकायत पहुंचने के बाद जल संसाधन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की जा सकती है। अगर बायोमेट्रिक डेटा और कॉलेज के रजिस्टर का मिलान हुआ, तो दोनों आरोपियों के साथ-साथ उनके बिल पास करने वाले अफसर भी नप सकते हैं।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ WRD में अजब घोटाला: फुलटाइम नौकरी के साथ कैसे हो रही रेगुलर M.Tech की पढ़ाई? पढ़ें हाजिरी का पूरा खेल। छत्तीसगढ़ WRD में अजब घोटाला: फुलटाइम नौकरी के साथ कैसे हो रही रेगुलर M.Tech की पढ़ाई? पढ़ें हाजिरी का पूरा खेल।
रायपुर AIIMS में जिंदगी की जंग लड़ रही 3 साल की काव्या, PM मोदी को लिखा भावुक पत्र, बोली- दादाजी मुझे बचा लीजिए
आज का राशिफल 18 नवंबर 2026: अक्षय नवमी पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, मेष से मीन तक जानें अपना भविष्य
महासमुंद जिला जेल सुरक्षा में सेंध: मास्टरमाइंड पंचराम गिरफ्तार, NDPS एक्ट के 3 कैदियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
रूस में बड़ा विमान हादसा: An-12 सैन्य विमान क्रैश, सभी 17 लोगों की मौत; रिहायशी इलाके से दूर ले जाने की कोशिश में गई जान
शराब घोटाला और महादेव सट्टा केस: रवि उप्पल और विकास अग्रवाल को भारत लाने दुबई पहुंची CBI-ED की टीम
मुंबई में तंत्र-मंत्र के नाम पर 6.38 करोड़ की ठगी, 10 साल तक बुजुर्ग दंपती को डराकर हड़पे चार फ्लैट और 1200 ग्राम सोना
खोलार नदी में मिला 55 वर्षीय अधेड़ का शव, नहाने गया था घर से; मौत की वजह तलाश रही पुलिस
छत्तीसगढ़ NHM भर्ती में बड़ी गड़बड़ी, 18 पदों की चयन प्रक्रिया निरस्त; छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े अफसरों पर सवाल
कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, नक्सली डम्प से हथियार और विस्फोटक बरामद
IAS-IPS अफसरों को सरकार का तोहफा, DA में 3% का इजाफा
बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा निर्दोष, सुप्रीम कोर्ट ने दिलाया 30 लाख का मुआवजा, चार सप्ताह में भुगतान का आदेश