राजधानी में हिट एंड रन का कहर – ड्यूटी पर तैनात दो ट्रैफिक जवानों को रौंदते हुए फरार हुआ तेज रफ्तार पिकअप

ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक जवानों पर चढ़ाई पिकअप, पुलिस ने वाहन नंबर ट्रेस कर शुरू की तलाश

राजधानी में हिट एंड रन का कहर – ड्यूटी पर तैनात दो ट्रैफिक जवानों को रौंदते हुए फरार हुआ तेज रफ्तार पिकअप

रायपुर/  राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का एक और गंभीर मामला सामने आया है। तेलीबांधा चौक पर ड्यूटी कर रहे दो ट्रैफिक जवानों को एक तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद डाला और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जब ट्रैफिक जवान केशव क्षत्रिय और रज्जब खां तेलीबांधा थाने के सामने यातायात नियंत्रण का कार्य संभाल रहे थे। तभी टाटीबंध की ओर से आ रही एक महाराष्ट्र पासिंग तेज रफ्तार पिकअप ने सिग्नल तोड़ते हुए सीधे जवानों को निशाना बनाया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जवानों ने जब वाहन को रोकने का इशारा किया, तो चालक ने पिकअप को सीधे उनकी ओर मोड़ दिया और दोनों को टक्कर मारते हुए महासमुंद रोड की ओर भाग निकला। इस भीषण टक्कर में सिपाही रज्जब खान का हाथ और केशव क्षत्रिय का पैर टूट गया। दोनों घायल जवानों को तुरंत रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।

Read More ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग

घटना के दौरान पिकअप ने अन्य कुछ वाहनों को भी टक्कर मारी है। हालांकि, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस कर लिया है और आरोपी की तलाश तेज़ कर दी गई है।

Read More जतमई-घटारानी से राजिमधाम तक महिला चोर गिरोह का नेटवर्क! कार से रेकी, भीड़ में पलक झपकते उड़ाते थे जेवर; 7 महिलाएं गिरफ्तार

ट्रैफिक विभाग के सूत्रों के मुताबिक, जिस तरह से वाहन चालक ने जानबूझकर जवानों को निशाना बनाया, उससे साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर मामले की जांच जारी है।

 

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा