रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार

रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो नाली में फंसने के बाद लोगों को उस पर शक हुआ। जब मोहल्लेवासियों ने वाहन की तलाशी ली तो अंदर गांजे की बड़ी खेप देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर गांजा जब्त कर लिया। हालांकि, स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।

नाली में फंसी स्कॉर्पियो, तलाशी में खुला राज
बताया जा रहा है कि सुबह महासमुंद पासिंग सफेद स्कॉर्पियो (CG 06 HE 9900) इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान वाहन नाली में फंस गया। चालक ने वाहन निकालने की कोशिश की, लेकिन जब वह सफल नहीं हुआ तो आसपास के लोगों की नजर उस पर गई। वाहन की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर मोहल्लेवासियों ने अंदर झांककर देखा। इसके बाद तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो में गांजा भरा मिला।

5 क्विंटल गांजा मिलने से मचा हड़कंप
वाहन से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद होने की जानकारी सामने आई है। इतनी बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो समेत गांजे को जब्त कर लिया।

Read More मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात

पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुआ ड्राइवर
सबसे अहम बात यह है कि गांजे से भरी गाड़ी का चालक पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वाहन कहां से आया था और गांजे की खेप कहां पहुंचाई जानी थी।

Read More सस्पेंड साहब 75% पगार लेकर सिर्फ दस्तखत कर रहे, फील्ड में नौसिखियों के भरोसे आबकारी, नतीजा- नकली शराब का फुल नेटवर्क चालू

राजधानी तक कैसे पहुंची इतनी बड़ी खेप?
घटना के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा लेकर वाहन रायपुर तक पहुंच गया, लेकिन रास्ते में वह पुलिस की नजर में क्यों नहीं आया? क्या तस्करों ने किसी वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल किया या फिर चेकिंग व्यवस्था को चकमा देकर राजधानी तक पहुंचे? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।

तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती
अब जांच सिर्फ जब्त गांजे और वाहन तक सीमित नहीं है। पुलिस के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि इस खेप के पीछे कौन लोग हैं, गांजा कहां से लाया गया और इसे रायपुर में किसे सौंपा जाना था। फिलहाल, पुलिस ने वाहन और गांजा जब्त कर लिया है, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच