गुंडा गर्दी की हद: नहाती हुई महिला का वीडियो बना रहे थे गुंडे, विरोध पर परिवार पर हमला
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लाखे नगर इलाके में एक महिला का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश की गई। जब महिला के पति और परिवार ने इसका विरोध किया, तो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर झोलटू और उसके साथियों ने उन पर चाकू और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी झोलटू और उसके भाई कलाम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी रेहान फरार है।
क्या है पूरा मामला?
यह शर्मनाक घटना रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र की है। एक महिला अपने घर में नहा रही थी, तभी इलाके के बदमाश और पुराने हिस्ट्रीशीटर झोलटू उर्फ जफर, उसका भाई कलाम और एक अन्य साथी रेहान छिपकर उसके वीडियो बनाने लगे। जैसे ही महिला के पति की नजर इन बदमाशों पर पड़ी, उसने युवकों को ऐसा करने से मना किया, अपनी करतूत पकड़े जाने से बौखलाए बदमाशों ने बहस करने के बजाय पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। उन्होंने महिला के पति और बच्चों को भी नहीं बख्शा और उन पर चाकू तथा रॉड से प्राणघातक हमला कर दिया।
थाने का घेराव
जैसे ही घटना की जानकारी मोहल्ले वासियों को हुई पूरे मोहल्ले तनाव का माहौल निर्मित हो गया । और
आरोपियों के खुलेआम आतंक से आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने आजाद चौक थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने पुलिस से अपराधियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की। जनता का कहना था कि पुलिस अधीक्षक से राजधानी की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है, आए दिन ऐसी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इसकी वजह से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की डबल इंजन सरकार पर अब जनता उंगली उठाने लगी है।
दो गिरफ्तार, एक की तलाश
मामले की गंभीरता और जनता के गुस्से को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई। मारपीट और महिला के साथ शर्मनाक हरकत करने के आरोप में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर झोलटू उर्फ जफर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके भाई कलाम को भी हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, इस वारदात में शामिल तीसरा आरोपी रेहान अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं और उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
