आपसी रंजिश में चले लाठी-डंडे , दोनों पक्ष हुआ लहू-लुहान , अपराध दर्ज

आपसी रंजिश में चले  लाठी-डंडे ,  दोनों पक्ष हुआ लहू-लुहान , अपराध दर्ज

बिलासपुर : दो पड़ोसी परिवार के बीच आपसी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडा से हमला कर लहू-लुहान कर दिया हैं । जिसमे महिला और पुरुष समेत दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने शिकायत कर एक-दूसरे पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हमला करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

घटना कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरताल के भदोरिया खार बरपाली की हैं l हरवंश उर्फ राजू लोनिया ने पुलिस को बताया कि घर के सामने रहने वाले हरीशानंद, परमानंद, संतोषानंद और उनके बेटों से लंबे समय से जमीन और पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि आरोपी सड़क पर मिट्टी डाल देते हैं, जिससे पानी की निकासी बाधित होती है। मंगलवार रात करीब 8:45 बजे आरोपी उनके घर पहुंचे और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी गई। शोर सुनकर उनके पिता बैसाखूराम और ग्रामीण विक्की व सुमित मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।

वहीं, दूसरे पक्ष के हरीशानंद लोनिया ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह घर के आंगन में था, तभी सामने रहने वाले राजेश लोनिया ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर राजेश, उसके भाई राजू और भानू लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। आरोप है कि उनके पिता बैसाखू ने भी मारपीट की। हरीशानंद ने कहा  कि चारों ने मिलकर हमला किया, जिससे उसे चोटें आईं। साथ ही थाना में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Read More Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार

दोनों पक्षों ने कोनी थाना में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं । पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान, घायलों की मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read More Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार