ओडिशा से राजस्थान जा रहा था गांजा, बलरामपुर पुलिस ने ट्रक समेत पकड़ा 6 करोड़ का माल

ओडिशा से राजस्थान जा रहा था गांजा, बलरामपुर पुलिस ने ट्रक समेत पकड़ा 6 करोड़ का माल

बलरामपुर–रामानुजगंज: नए साल से पहले छत्तीसगढ़ के रास्ते हो रही गांजा तस्करी पर पुलिस ने एक बार फिर बड़ा शिकंजा कसा है। सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलरामपुर जिले की पुलिस ने करीब 6 करोड़ रुपये मूल्य के गांजे से भरे ट्रक को घेराबंदी कर जब्त किया है। तस्कर इस मादक पदार्थ को ओडिशा से राजस्थान ले जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई बसंतपुर थाना क्षेत्र में की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर की रात मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर सरहदी इलाके में नाकेबंदी की गई। इसी दौरान ट्रक क्रमांक RJ 32 GE 0960 को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में भरी नारियल भूसी के नीचे छिपाकर रखे गए 40 पैकेट गांजा बरामद किए गए। जब्त किए गए गांजे का कुल वजन 1198.460 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 करोड़ 99 लाख रुपये बताई गई है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त ट्रक की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने इस मामले में अमरीश कुमार (23 वर्ष) और मनीष कुमार (20 वर्ष), दोनों निवासी उत्तर प्रदेश, को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/2025 के तहत धारा 20(बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Read More शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के निर्देशन में की गई। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Read More महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले समय में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में लगभग 6 करोड़ रुपये के गांजे को जब्त किया गया है, वहीं पूरे नेटवर्क की इंड-टू-इंड जांच भी की जाएगी।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो