जंगल में 5 फीट का गड्ढा, पास पड़ा सफेद कपड़ा... बच्चों ने देखा, तो मचा हड़कंप

जंगल में 5 फीट का गड्ढा, पास पड़ा सफेद कपड़ा... बच्चों ने देखा, तो मचा हड़कंप

सरगुजा : जिले में जंगल के बीच मिले करीब 5 फीट गहरे गड्ढे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गड्ढे के पास सफेद कपड़ा मिलने और मिट्टी पर जूतों से दबाने के निशान पाए जाने के बाद ग्रामीणों को आशंका है कि यहां किसी शव को दफनाया गया हैं। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सानी बर्रा के जंगल का है। फिलहाल पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

बच्चों ने जंगल में देखा था बोलेरो सवारों को गड्ढा खोदते

बताया जा रहा है कि गुरुवार को कुछ बच्चों ने जंगल में बोलेरो वाहन से पहुंचे लोगों को एक जगह गड्ढा खोदते देखा था। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। हालांकि, ग्रामीणों ने शुरुआत में इसे जंगल से छुई मिट्टी निकालने की सामान्य गतिविधि मानकर ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद शुक्रवार को सेमी घोघरा निवासी नापन पंडो खुखड़ी बीनने जंगल पहुंचा। वहां उसकी नजर एक ऐसे गड्ढे पर पड़ी, जो करीब 5 फीट गहरा था। गड्ढे के आसपास सफेद कपड़ा पड़ा देखकर उसे मामला संदिग्ध लगा। उसने तत्काल इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।

Read More जल संसाधन विभाग में...करो घोटाला, पाओ प्रमोशन: विभाग की नई पदस्थापना सूची को लेकर छिड़ा विवाद....

गड्ढा और कपड़ा देखकर बढ़ा ग्रामीणों का शक

Read More बिलासपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

मौके की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गड्ढे की गहराई, उसके आसपास की स्थिति और पास पड़े कपड़े ने शव दफन किए जाने की आशंका को और गहरा कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, जिस स्थान पर गड्ढा मिला है, वह नेशनल हाईवे से करीब 12 किलोमीटर अंदर घने जंगल में है। मामले की सूचना मिलने के बाद उदयपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में संदिग्ध स्थान का बारीकी से निरीक्षण किया। गड्ढे की मिट्टी पर जूतों से दबाने जैसे निशान भी पाए गए हैं।

अभी रहस्य बरकरार, खुदाई के बाद खुलेगा राज

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गड्ढे में वास्तव में कुछ दफन किया गया है या नहीं। पुलिस ने मौके को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शिशिरकांत सिन्हा के मुताबिक, गड्ढे की खुदाई न्यायिक दंडाधिकारी की अनुमति के बाद उनकी मौजूदगी में कराई जाएगी।

दंडाधिकारी की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई प्रस्तावित है। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि जंगल के बीच खोदा गया यह गड्ढा आखिर किस राज को अपने अंदर छिपाए हुए है। फिलहाल बोलेरो सवार लोगों की गतिविधि, गड्ढे की खुदाई और मौके पर मिले कपड़े को लेकर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

Tags:

Latest News

DMF घोटाले में अनिल टूटेजा की मुश्किलें बरकरार, हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित DMF घोटाले में अनिल टूटेजा की मुश्किलें बरकरार, हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी जारी किया आदेश, 3 एएसआई, 3 प्रधान आरक्षक और 20 आरक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
रेलवे से चोरी, चार मामलों में सजा, फिर भी नहीं सुधरा आरोपी, हाईकोर्ट ने जमानत ठुकराई
लौटें रहे हैं सचिव जी, फिर जमेगी फुलेरा की चौपाल, बनराकस और क्रांति देवी के हाथों में होगी गांव की सत्ता, रिलीज होगा ‘पंचायत 5’
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से, 20 जनवरी तक होंगे एग्जाम; 31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अबूझमाड़ के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए 40.98 करोड़ मंजूर
मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका
सोनिया गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वोटर लिस्ट विवाद में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट
जेल में फिर मचा हड़कंप, पहले 4 कैदी फरार, अब विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत, 2023 से NDPS मामले में बंद था सैय्यद अशफाक
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वन विभाग के उप रेंजर से मारपीट, जातिसूचक गाली देने और वर्दी फाड़ने का आरोपी गिरफ्तार
बच्चों के खेल मैदान पर कबाड़ गाड़ियों का कब्जा, विरोध किया तो मिली जान से मारने की धमकी
स्कूल के कमरे में ले जाकर 6 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई