करोड़ों की एफडी और नौकरों के नाम जमीन? विधायक अजय चंद्राकर की बेनामी संपत्ति पर ईडी की बड़ी जांच

करोड़ों की एफडी और नौकरों के नाम जमीन? विधायक अजय चंद्राकर की बेनामी संपत्ति पर ईडी की बड़ी जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति के दिग्गज और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के रडार पर हैं। जांच एजेंसी उन संपत्तियों का कच्चा चिट्ठा खंगाल रही है जो कथित तौर पर साल 2003 से 2016 के बीच बनाई गई थीं। आरोप है कि विधायक ने अपने पद का प्रभाव इस्तेमाल कर करीब 1000 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति का जाल बुना। इस खेल में रिश्तेदारों से लेकर घर में काम करने वाले छोटे कर्मचारियों तक के नाम का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रही है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि सत्ता में मजबूत पकड़ होने के कारण विधायक चंद्राकर साल 2018 में समन मिलने के बावजूद अब तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं, जिससे जांच की प्रक्रिया अटकी हुई है।

नौकरों के नाम पर करोड़ों का लेनदेन और जमीनों का खेल

ईडी के सूत्रों के मुताबिक जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि विधायक के करीबी कहे जाने वाले घरेलू सहायकों और चपरासियों के बैंक खातों से करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। करीब 3.09 करोड़ रुपये की नगदी इन छोटे कर्मचारियों के नाम पर निकाली और जमा की गई है। इसके अलावा कुरूद के बंजारी गांव में करीब 17 एकड़ जमीन एक बाहरी कंपनी के नाम पर लेकर वहां सरकारी मदद से पावर प्लांट खड़ा करने का भी आरोप है। सूत्रों का कहना है कि कागजों पर मालिक कोई भी हो, लेकिन इन जमीनों का असली नियंत्रण विधायक के करीबियों के पास ही रहता है।

Read More जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप

अरबों की एफडी और बेनामीदारों की लंबी फौज

Read More NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल

जांच एजेंसी के हाथ जो आंकड़े लगे हैं, वे हैरान करने वाले हैं। साल 2008 से 2016 के बीच विधायक और उनके करीबियों के खातों में 1200 से 2000 करोड़ रुपये तक की एफडी होने का अनुमान लगाया गया है। जांच में कुछ ऐसे नाम भी सामने आए हैं जिनके पास करोड़ों की जमीनें हैं:

  • बजरंग अग्रवाल और उनकी पत्नी: इनके नाम 47.47 एकड़ जमीन है, जहां शराब दुकान और मशीनें लगी मिलीं।
  • दीपक और योगिता गांधी: इनके नाम पर 15 एकड़ से ज्यादा की कीमती जमीन दर्ज है।
  • रमेश चंद्र (हैदराबाद): इनके नाम पर 17 एकड़ जमीन लेकर सरकारी सब्सिडी का लाभ लेने का आरोप है।
  • ठेकेदार कंपनियां: एक कंपनी के नाम 10 एकड़ जमीन महज 1 करोड़ में दिखाई गई, जो जांच के घेरे में है।
  •  

6 साल से पेशी का इंतजार, रसूख के आगे कानून बेबस!

ईडी ने इस मामले को बेहद गंभीर श्रेणी (PMU Case) में रखा है। 2017 और 2018 में कई बार कड़े पत्र लिखकर बैंकों और रजिस्ट्री दफ्तरों से जानकारी जुटाई गई। 2018 में ही अजय चंद्राकर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे आज तक जांच अधिकारी के सामने हाजिर नहीं हुए। जानकारों का कहना है कि सरकार के खास नुमाइंदे होने के कारण कार्रवाई की रफ्तार धीमी है। जब तक विधायक खुद पेश होकर अपना पक्ष नहीं रखते, तब तक करोड़ों के इस 'आर्थिक साम्राज्य' का पूरा सच सामने आना मुश्किल है।

 

डिस्क्लेमर: यह खबर ईडी की जांच रिपोर्ट और सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है। मामले में अंतिम फैसला कानूनी प्रक्रिया और जांच पूरी होने के बाद ही होगा।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच