राजनांदगांव में धर्मांतरण विवाद: विदेशी फंड से आदिवासी बच्चों के ईसाईकरण का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

राजनांदगांव में धर्मांतरण विवाद: विदेशी फंड से आदिवासी बच्चों के ईसाईकरण का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के धर्मापुर क्षेत्र में विदेशी फंडिंग से बड़े पैमाने पर कथित धर्मांतरण को लेकर तनाव बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों का दावा है कि श्री डेविड चाको नामक व्यक्ति विदेशों से धन लेकर खुलेआम धर्मांतरण की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।

चर्च और अनाथ आश्रम बने विवाद का केंद्र
ग्रामीणों के अनुसार, डेविड चाको के नेतृत्व में करोड़ों रुपये की लागत से बनी चर्च बिल्डिंग और अनाथ आश्रम संचालित हो रहा है। बताया जा रहा है कि अनाथ आश्रम में पिछले तीन वर्षों में 15 नाबालिग आदिवासी बच्चों को गैरकानूनी रूप से रखा गया, जिन्हें कथित रूप से ईसाई बनाया गया।

ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। ग्राम सरपंच और सचिव ने स्पष्ट किया कि डेविड चाको को केवल आवासीय प्रयोजन के लिए अनुमति दी गई थी, लेकिन अब वह धार्मिक गतिविधियों में शामिल हैं।

Read More पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल

विरोध प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई
आज हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धर्मापुर में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति नियंत्रित की। फिलहाल, किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई। पुलिस ने आयोजनकर्ताओं से दस्तावेज मांगे और पूछताछ शुरू की। यदि शिकायत दर्ज होती है तो मामला छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत कार्रवाई के दायरे में आएगा।

Read More Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में

प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
जिला प्रशासन ने इलाके में शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस गश्त बढ़ा दी है। अधिकारियों ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की।

स्थानीय और सामाजिक प्रतिक्रिया

  • हिंदू संगठनों ने सरकार से सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग की।
  • धर्मांतरण के विरोध में आए ग्रामीणों का कहना है कि यह सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है।
  • आयोजन में शामिल लोग इसे केवल सामान्य प्रार्थना सभा बता रहे हैं।
Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच