कोयला व्यापारी नरेंद्र कौशिक आत्महत्या मामला: 33 करोड़ के गबन में 4 कोल माफिया गिरफ्तार

जगत विजन की खबर का असर

कोयला व्यापारी नरेंद्र कौशिक आत्महत्या मामला: 33 करोड़ के गबन में 4 कोल माफिया गिरफ्तार

सबसे पहले नेशनल जगत विजन ने उठाया था मामला

नेशनल जगत विजन की खबर का असर 

बिलासपुर/मुंगेली: मुंगेली के कोयला व्यापारी नरेंद्र कौशिक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर मृतक कौशिक को कोयला व्यापार के हिसाब-किताब की जानकारी न देकर लगभग 33 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है, जिससे परेशान होकर कौशिक ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

सरगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नरेंद्र कौशिक ने 26 नवंबर 2024 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपने मुंशी और पार्टनर पर धोखा देने और कर्जदार बनाने का आरोप लगाया था। कौशिक सरगांव में अमिषा ट्रेडर्स नामक एक कोल डिपो चलाते थे और ट्रांसपोर्टिंग का भी काम करते थे। वे अपने साथी कारोबारी संजय भट्ट और राजेश कोटवानी के नाम पर मुख्तियारनामा देकर देवेन्द्र उपवेजा और सूरज प्रथान के साथ मिलकर व्यवसाय करते थे।

Read More Bank Fraud Case: होल्ड खातों से 31 लाख की ठगी, बैंककर्मियों से मिलीभगत का खुलासा, अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

जांच में पाया गया कि देवेन्द्र उपवेजा और राजेश कोटवानी अमिषा ट्रेडर्स के नाम पर खरीदी, बिक्री, आय-व्यय का पूरा कामकाज देखते थे। वर्ष 2022-23 में उन्होंने कोयला बिक्री 43 करोड़ रुपये बताई थी, जबकि वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा केवल 10 करोड़ रुपये रहा। मृतक की अनुपस्थिति में इन मुख्तियार ग्रहताओं और साथियों ने बिना सूचना के डिपो में रखा पूरा कोयला और दो लोडर वाहन कहीं और रख दिए। इसके साथ ही, उन्हें व्यवसाय के सही हिसाब-किताब की जानकारी भी नहीं दी गई, जिससे कौशिक को लगभग 33 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसी से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।

Read More राजधानी में बेलगाम अपराध: कमल विहार जैसे पॉश इलाके में चोरी, पान ठेला बना निशाना, लगातार वारदातों से पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खाते, दस्तावेज, मृतक के फर्म के संचालन की गतिविधि, आर्थिक लेनदेन और दो लोडर जब्त किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजेश कोटवानी (48 वर्ष), देवेन्द्र सिंह उपवेजा (54 वर्ष), सूरज प्रधान (34 वर्ष) और संजय भट्ट (53 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संतोष शर्मा, सहायक उप निरीक्षक अजय चौरसिया, प्रधान आरक्षक जय दुबे और आरक्षक सूरज धुरी, रिपीन बनर्जी, रामू निषाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना