CG NEWS: रायगढ़ में जंगली सुअर के शिकार के लिए लगे अवैध करंट तार से दो ग्रामीणों की मौत, 5 गिरफ्तार

CG NEWS:  रायगढ़ में जंगली सुअर के शिकार के लिए लगे अवैध करंट तार से दो ग्रामीणों की मौत, 5 गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में जंगली सुअर का शिकार करते समय करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मृतकों के शव छिपाने की कोशिश की थी।

मृतकों की पहचान पुनीलाला यादव और संदीप एक्का के रूप में हुई है। दोनों छोटे रेगड़ा गांव के निवासी थे और 9 दिसंबर से लापता थे। परिजनों ने 12 दिसंबर को उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 13 दिसंबर को टिकरा क्षेत्र में दोनों की लाश मिली, जिसे पोस्टमार्टम के बाद करंट लगने से मौत होना पुष्टि हुई।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पुनीलाला यादव और संदीप एक्का अपने साथियों जयकिशन एक्का, रमेश उरांव, राजू टोप्पो, आकाश टोप्पो और एक नाबालिग के साथ शिकार पर गए थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने संबलपुरी नाला के किनारे हाई टेंशन बिजली खंभे से अवैध हुकिंग कर बिजली का तार बिछाया था। इसी दौरान मृतक करंट की चपेट में आ गए। डर के कारण आरोपियों ने शव झाड़ियों में छिपा दिए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More हाईकोर्ट के जज को खिलाई मिठाई, तो बिगड़ी तबीयत... अब QR कोड स्कैन भेजकर मांगे 5 हजार

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार