CG NEWS: तिल्दा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, मधु मिश्रा गिरफ्तार, घर की सरप्राइज चेकिंग में 36 लाख का गांजा, नशीली गोलियां, हथियार और नकदी जब्त

CG NEWS: तिल्दा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, मधु मिश्रा गिरफ्तार, घर की सरप्राइज चेकिंग में 36 लाख का गांजा, नशीली गोलियां, हथियार और नकदी जब्त

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सक्रिय गांजा तस्कर मधु मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर अचानक छापेमारी कर करीब 36 लाख रुपये मूल्य का गांजा, प्रतिबंधित नशीली गोलियां, हथियार और नकदी बरामद की है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इसी दौरान तिल्दा-नेवरा इलाके में सरप्राइज चेकिंग करते हुए मधु मिश्रा के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने 73 किलो गांजा, 790 नग प्रतिबंधित नशीली गोलियां, चाकू, मोबाइल फोन और 1 लाख 87 हजार रुपये नकद बरामद किए।

बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में गांजा और नशीली दवाओं की सप्लाई में सक्रिय था। आरोपी के खिलाफ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसके बाद पूरे नेटवर्क को खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि इस तस्करी के तार राज्य से बाहर तक जुड़े हो सकते हैं।origorig00163981304017083763001716840220_1769663773

Read More चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के नेतृत्व में पहली बड़ी कार्रवाई
रायपुर में पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्र को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। ग्रामीण इलाकों की कमान एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के हाथ में है। चार्ज संभालने के बाद उनके निर्देश पर यह पहली बड़ी और निर्णायक कार्रवाई मानी जा रही है। ग्रामीण पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 

Read More एक्सक्लूसिव: जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा फर्जीवाड़ा, अफसरों ने खुद ही बदल दिए अपनी गोपनीय चरित्रावली (ACR) के रिकॉर्ड

आरोपी की गिरफ्तारी और जब्ती से जुड़े पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा जल्द रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा किया जाएगा। इस कार्रवाई को तिल्दा-नेवरा समेत पूरे ग्रामीण क्षेत्र में नशे के कारोबार पर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग