CG NEWS : डे-केयर में दरिंदगी! 3 साल की मासूम का सिर दीवार से पटका, बच्चों को कमरे में किया बंद, CCTV से हुआ खुलासा

CG NEWS : डे-केयर में दरिंदगी! 3 साल की मासूम का सिर दीवार से पटका, बच्चों को कमरे में किया बंद, CCTV से हुआ खुलासा

रायपुर। राजधानी रायपुर से बच्चों की सुरक्षा को लेकर झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। हीरापुर रोड स्थित मोहबा बाजार के निजी स्कूल फास्ट क्राई इंटेलाइटोटस प्री स्कूल एवं डे-केयर में मासूम बच्चों के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने तीन वर्षीय बच्ची के साथ मारपीट की और कुछ बच्चों को कार्यक्रम के दौरान कमरे में बंद कर दिया गया। पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हुई है।

जानकारी के मुताबिक, 23 जनवरी (बसंत पंचमी) के दिन टोडलर क्लास में पढ़ने वाली बच्ची को उसकी मां, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, स्कूल छोड़ने गई थीं। टिफिन कराने के बाद उन्होंने आया से बच्ची का मुंह धुलवाने को कहा। कुछ देर बाद बच्ची तेज रोते हुए लौटी। आया ने हेयरबैंड गिरने की बात कही, लेकिन बच्ची के सिर में साफ सूजन नजर आ रही थी।

बाद में जब अभिभावकों ने स्कूल का CCTV फुटेज देखा तो चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। फुटेज में कथित तौर पर स्कूल की आया माधुरी बच्ची को जोर से धक्का देती नजर आई, जिससे उसका सिर दीवार से टकरा गया। बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Read More ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे बेशकीमती लकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार; 3 फरार

शिकायत में यह भी सामने आया कि बच्ची ने घर जाकर बताया कि स्कूल में रोजाना उसके हाथ, पैर या सिर किसी न किसी चीज से जानबूझकर टकराए जाते हैं। वहीं, अन्य अभिभावकों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 19 जनवरी को गणतंत्र दिवस की थीम पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जो बच्चे तय यूनिफॉर्म पहनकर नहीं आए थे, उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया, जबकि बाकी बच्चों को मैदान में कार्यक्रम में शामिल किया गया। इस बारे में अभिभावकों को कोई सूचना नहीं दी गई।

Read More रिश्तों का डरावना चेहरा: चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में फेंका, इलाज के दौरान मौत

पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने स्कूल स्टाफ के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) व 125 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आया माधुरी को बच्ची के साथ मारपीट और प्रताड़ना का आरोपी बनाया है, जबकि स्कूल प्रबंधन की भूमिका को लेकर जांच जारी है। फिलहाल, पुलिस CCTV फुटेज, अभिभावकों के बयान और स्कूल रिकॉर्ड के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर निजी डे-केयर और प्री-स्कूल में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest News

ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत