CG Crime Alert: रायगढ़ के तमनार में डेढ़ एकड़ में उग रही थी अफीम, झारखंड कनेक्शन आया सामने, 15 दिन में चौथा बड़ा खुलासा

CG Crime Alert: रायगढ़ के तमनार में डेढ़ एकड़ में उग रही थी अफीम, झारखंड कनेक्शन आया सामने, 15 दिन में चौथा बड़ा खुलासा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम खेती का एक और बड़ा मामला सामने आया है। तमनार ब्लॉक के आमाघाट इलाके में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस अवैध खेती को झारखंड के एक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था। स्थानीय किसान से खेत को तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर लिया गया था, लेकिन वहां अफीम उगाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी मार्शल सांगां को हिरासत में लिया है, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है। यह घटना राज्य में अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क की बढ़ती गतिविधियों की ओर इशारा करती है। खास बात यह है कि पिछले 15 दिनों के भीतर यह चौथा मामला है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग जिले में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का खुलासा हुआ था, जहां करोड़ों रुपये मूल्य की फसल जब्त की गई थी और एक राजनीतिक पदाधिकारी सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 10 मार्च को बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में और 12 मार्च को कोरंधा में भी अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई थी।

Read More बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद

जांच एजेंसियों का मानना है कि इन मामलों के पीछे एक संगठित नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जो सीमावर्ती और दूरदराज के इलाकों का फायदा उठाकर अवैध खेती को अंजाम दे रहा है। खासकर झारखंड सीमा से लगे पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह की गतिविधियां ज्यादा सामने आ रही हैं, जहां निगरानी अपेक्षाकृत कम होती है।

Read More Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल

पुलिस ने अफीम की फसल को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क के पीछे जुड़े बड़े चेहरों तक पहुंचने के लिए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। यह लगातार सामने आ रहे मामले राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की गंभीरता को दर्शाते हैं और आने वाले दिनों में इस पर और सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Latest News

कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े  कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार