1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार

1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार

बिलासपुर : 17 सितंबर की शाम शहर के पुलिस मैदान में रोशनी का अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यहां 1.25 लाख दीये एक साथ जलाए जाएंगे। इस आयोजन को आशीर्वाद का दीयानाम दिया गया है। इसी के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों के लिए भी यह दिन खास रहेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के 200 पात्र हितग्राहियों को उनके पक्के घर की चाबी सौंपी जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6.15 बजे वंदेमातरम गायन से होगी। इसके बाद 6.30 से 7 बजे के बीच पुलिस मैदान दीपों से रोशन होगा। शाम को स्थानीय कलाकारों की सुरमयी प्रस्तुतियां भी होंगी।

awas ki chabhi yaha denge

किसी के हाथ में घर की चाबी, किसी को योजना का सहारा

Read More ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू

आयोजन में केवल दीप प्रज्ज्वलन ही नहीं होगा, बल्कि अलग-अलग सरकारी योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को लाभ भी दिया जाएगा। पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण और आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रतीकात्मक रूप से वितरित किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Read More आखिर क्यूँ इंद्रावती भवन में मची अफरा-तफरी, समय रहते आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी का किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा

एक महीने तक चलेगा सेवा का सिलसिला

17 सितंबर से शुरू होने वाला सेवा संकल्प अभियान’ 17 अक्टूबर तक चलेगा। प्रशासन ने इसे केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित रखने के बजाय शहर से गांव तक जोड़ने की तैयारी की है। जिला मुख्यालय के साथ जनपद, तहसील, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर भी अलग-अलग गतिविधियां होंगी।

स्कूल से आंगनबाड़ी तक जुड़ेगा अभियान

अभियान में स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। स्वच्छता और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सेवा की कहानी’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘जल जन सेवा संकल्पऔर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वारजैसी गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं।

तैयारियों में जुटा प्रशासन, उपमुख्यमंत्री ने की अधिकारियों की समीक्षा

अभियान की तैयारियों को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रमों को जनभागीदारी से जोड़ने और अभियान को व्यापक रूप देने के निर्देश दिए। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि अलग-अलग स्तर पर बैठकें कर कार्यक्रमों की दिनवार और तिथिवार रूपरेखा तैयार की जा रही है।

कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और महापौर पूजा विधानी मौजूद रहीं। विधायक धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और हर्षिता पांडे ऑनलाइन बैठक से जुड़े। प्रशासन की तैयारी का फोकस इस बार सरकारी कार्यक्रमों के साथ लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर है, ताकि 17 सितंबर से शुरू होने वाला अभियान एक महीने तक अलग-अलग क्षेत्रों में गतिविधियों के रूप में दिखाई दे।

Tags:

Latest News

सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर   सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार
गुढ़ियारी थाने में ‘नेतागिरी’ का दबाव? DJ छुड़ाने पहुंचा कथित BJP नेता, थानेदार के दफ्तर में तोड़फोड़ का आरोप; साय सरकार में पुलिस कितनी बेबस?
राजनीति का नया अंदाज! गिटार बजा रहे नेता, नुक्कड़ नाटक से छात्रों से संवाद; ‘छात्रों की गूंज’ के लिए Gen Z कनेक्ट