मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार

मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : रात के समय एक मालगाड़ी गेवरा खदान की ओर बढ़ रही थी कि तभी दीपका रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक इंजन पर पत्थरों की बौछार शुरू हो गई। पायलट कुछ समझ पाता, इससे पहले एक पत्थर सीधे उसके सिर पर जा लगी, जिससे सिर से खून बहने लगा तो लोको पायलट को मालगाड़ी रोकनी पड़ी। पत्थरबाज़ी से इंजन का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद जांच में जुटी रेलवे सुरक्षा बल ने पत्थरबाजी करने वाले एक युवक को पकड़ लिया है।

मामला 10 सितंबर की रात करीब सवा 10 बजे जूनाडीह-दीपका एसईसीएल साइडिंग के बीच का है। मालगाड़ी कोरबा रेलवे कॉलोनी निवासी लोको पायलट सुनील कुमार चला रहे थे। वे गेवरा खदान से कोयला लोड करने के लिए जा रहे थे। दीपका रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही अज्ञात लोगों ने ट्रेन के इंजन पर पथराव शुरू कर दिया।

सीधे लोको पायलट के सिर पर लगा पत्थर

Read More तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश

loco piolt

Read More प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई

अचानक हुए पथराव से लोको पायलट भी सकते में आ गए। इसी दौरान एक पत्थर इंजन के दरवाजे के कांच को तोड़ता हुआ सुनील कुमार के सिर से जा टकराया। उन्हें गंभीर चोट आई और सिर से खून निकलने लगा। हालत को देखते हुए चलती मालगाड़ी को तत्काल रोकना पड़ा। घटना की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल लोको पायलट को अस्पताल पहुंचाया गया।

सीसीटीवी फुटेज से शुरू हुई तलाश

घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे सुरक्षा पोस्ट कोरबा में रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद रेलवे क्रॉसिंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस ने आस पास के लोगों से भी पूछताछ की और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। आरपीएफ को जांच में दीपका थाना के पुलिस का सहयोग मिला। संयुक्त कार्रवाई में कृष्णानगर दीपका निवासी रोशन तिवारी (26) को पकड़ा गया।

पूछताछ में घटना में शामिल होने की बात स्वीकार

पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी के बयान के आधार पर उसे पहले से दर्ज प्रकरण में संबद्ध किया गया। सोमवार को आरपीएफ ने आरोपी को बिलासपुर रेलवे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

कुछ देर थमी रही मालगाड़ी, रेल यातायात भी प्रभावित

इंजन पर पथराव के बाद मालगाड़ी काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। इससे रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि चलती ट्रेनों पर पत्थर फेंकने की घटनाएं न केवल रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि लोको पायलट और ट्रेन में सवार यात्रियों की जान को भी सीधे खतरे में डालती हैं। रेलवे प्रशासन ने ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Tags:

Latest News

हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार
गुढ़ियारी थाने में ‘नेतागिरी’ का दबाव? DJ छुड़ाने पहुंचा कथित BJP नेता, थानेदार के दफ्तर में तोड़फोड़ का आरोप; साय सरकार में पुलिस कितनी बेबस?
राजनीति का नया अंदाज! गिटार बजा रहे नेता, नुक्कड़ नाटक से छात्रों से संवाद; ‘छात्रों की गूंज’ के लिए Gen Z कनेक्ट
Odisha News: मयूरभंज में मिला ‘BAN-2024’ टैग वाला कबूतर, बांग्लादेश कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस
मां की मौत के दो साल बाद भी नहीं मिली नौकरी, हाई कोर्ट ने दिया 30 दिन में निर्णय का निर्देश
राशन के लिए पहाड़ से 2 किमी का सफर… फिर भी नहीं मिला अनाज! 3-4 दिन से दुकान के चक्कर काट रहे ग्रामीण
अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की कार्रवाई, 6 गिरफ्तार
Saudi Arabia: मक्का के आसमान में ड्रोन से मचा हड़कंप! सऊदी एयर डिफेंस ने किया इंटरसेप्ट, हूतियों ने मक्का को निशाना बनाने से किया इनकार
90 साल की बुजुर्ग पर जुल्म का आरोप! गर्म पानी डालने से झुलसी पीठ, आंख के ऊपर चोट; जख्म लेकर इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची जनपद
रावतपुरा में निगम का बड़ा एक्शन: 4 बुलडोजर के साथ पहुंची टीम, चिन्हित अवैध निर्माण पर कार्रवाई; पुलिस बल रहा तैनात