महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे

महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे

रायपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के बीच महानदी के जल बंटवारे को लेकर बीते 9 वर्षों से विवाद आज भी जारी है। इसके विवाद से निपटने के लिए सरकार द्वारा महानदी जल विवाद अभिकरण (ट्रिब्यूनल) का गठन किया गया है । जिसकी जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जस्टिस बेला त्रिवेदी के पास है। इस मामले में राज्य शासन का पक्ष रखने के नाम पर पिछले कुछ वर्षों में लगभग 75 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि पानी की तरह बहा दी गई । मगर करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद आज भी केस की प्रगति शून्य है।

 

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 75 करोड़ रुपए में से ट्रिब्यूनल के समक्ष पेशी के लिए वकीलों को मात्र 7 करोड़ रुपए का ही भुगतान किया गया। बाकी बचे लगभग 68 करोड़ रुपए का विभागीय अधिकारियों ने वकीलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और व्यक्तिगत चर्चा का फर्जी हवाला देकर आपस में 'बंदरबांट' कर दिया। चर्चा और बैठकों की आड़ में सरकारी खजाने की इतनी बड़ी रकम को ठिकाने लगाना विभागीय इंजीनियरों और अफसरों की मिलीभगत को उजागर करता है।

Read More मलाई की भूख...मुख्य अभियंता से सेवानिवृत्त हुए अफसर 6 साल से निचले पद पर जमे, 18 पदोन्नत इंजीनियरों की पोस्टिंग अटकी

महानदी जल विवाद पर छत्तीसगढ़ की ओर से ट्रिब्यूनल को जानकारी और तथ्य देने का जिम्मा जिन अधिकारियों पर है, उनका कामकाज पूरी तरह से निराशाजनक रहा है। जल संसाधन विभाग ने इस काम के लिए सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता आरके नगरिया (सेवानिवृत्ति: 30 अप्रैल 2023), आरएस नायडू (सेवानिवृत्ति: 31 दिसंबर 2021) और कार्यपालन अभियंता जयंत कुमार बिसेन को नियुक्त किया है। 9 साल तक बेवजह दौड़-धूप करने और करोड़ों रुपए ठिकाने लगाने के बाद भी कुछ हासिल न होना नगरिया, बिसेन आदि का इस मामले पर बेरुखापन दर्शाता है।

Read More त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए

 

विभागीय कार्यालय में बैठे इन रिटायर अफसरों की सैलरी और भत्ते भी काफी ज्यादा हैं। आरएस नायडू जनवरी 2022 और आरके नगरिया मई 2023 से विभाग से लगातार भुगतान उठा रहे हैं। ये अधिकारी अपनी नियमित पेंशन तो ले ही रहे हैं, साथ ही इन्हें हर महीने डेढ़ लाख रुपए का वेतन अलग से दिया जा रहा है। इसमें भी नया तथ्य यह सामने आया है कि आरएस नायडू को पेंशन और डेढ़ लाख रुपए वेतन के अलावा काम के नाम पर घंटे के हिसाब से भी भारी-भरकम पैसे दिए जा रहे हैं।

दूसरी तरफ, नगरिया राज्य सरकार की तमाम सुख-सुविधाओं का पूरा उपयोग कर रहे हैं। उन्हें शासन की ओर से वाहन, ड्राइवर, डीजल-पेट्रोल और हवाई टिकट जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। यदि इन अफसरों के ऊपर हो रहे कुल व्यय को जोड़ दिया जाए तो राज्य शासन पर यह राशि और भी बढ़ जावेगी।

हर महीने भारी-भरकम वेतन, घंटे के हिसाब से पैसा और सरकारी सुविधाएं लेने के बावजूद ये अफसर ट्रिब्यूनल को सटीक जानकारी देने में नाकाम रहे हैं। मुख्य अभियंता आरके नगरिया की कार्यप्रणाली पहले भी विवादित रही है। बोधघाट परियोजना के सर्वेक्षण कार्य में इन्होंने ही ठेकेदार को करीब 13 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। इतनी बड़ी रकम चुकाने के बाद भी उस परियोजना में आज तक कोई प्रगति नहीं हुई, जो 13 करोड़ का पूरी तरह से निष्फल व्यय साबित हुआ। इसी अधिकारी ने सर्वेक्षण के नाम पर 44 करोड़ रुपए का फर्जी प्राक्कलन तैयार करवाकर उसे तकनीकी स्वीकृति दी थी।

Tags:

Latest News

कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर