बिलासपुर कोर्ट को फिर E-Mail से धमकी, मची अफरा-तफरी, आखिर कौन है मास्टरमाइंड?

बिलासपुर कोर्ट को फिर E-Mail से धमकी, मची अफरा-तफरी, आखिर कौन है मास्टरमाइंड?

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जिला न्यायालय बिलासपुर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को कोर्ट की नियमित कार्यवाही के दौरान ई-मेल के जरिए मिली इस धमकी ने पूरे परिसर को अलर्ट मोड पर ला दिया। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली गई, हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

यह घटना इसलिए और गंभीर हो जाती है क्योंकि पिछले तीन महीनों में यह तीसरी बार है जब कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी इसी तरह के ई-मेल हाईकोर्ट और जिला कोर्ट को भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। बार-बार मिल रही धमकियां सुरक्षा व्यवस्था और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं।7_1774666218

धमकी की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कोर्ट रूम से लेकर गलियारों और आसपास के इलाकों तक हर जगह तलाशी अभियान चलाया गया। एहतियात के तौर पर प्रवेश द्वारों पर सख्त निगरानी शुरू कर दी गई है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है।

Read More जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत

गौरतलब है कि जिला न्यायालय परिसर बेहद संवेदनशील क्षेत्र है, जहां रोजाना हजारों लोग पहुंचते हैं। न्यायाधीशों, वकीलों और पक्षकारों की भारी मौजूदगी के बीच इस तरह की धमकियां न सिर्फ न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं, बल्कि आम लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल भी पैदा करती हैं।5_1774666210

Read More मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप

पुलिस अब इस मामले में तकनीकी जांच पर फोकस कर रही है। ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और डिजिटल फुटप्रिंट को खंगाला जा रहा है, ताकि धमकी देने वाले तक पहुंचा जा सके। हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से जांच और भी चुनौतीपूर्ण होती जा रही है।

लगातार मिल रही धमकियों ने यह संकेत जरूर दिया है कि यह कोई शरारती तत्वों की हरकत है या फिर किसी संगठित साजिश का हिस्सा इसका खुलासा होना अभी बाकी है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच में जुटी हैं और कोर्ट परिसर की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है।

Latest News

पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल