महासमुंद में नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट: ट्रक से 4.75 करोड़ का गांजा जब्त, 12 दिन में पकड़ी गई दूसरी मेगा खेप

महासमुंद में नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट: ट्रक से 4.75 करोड़ का गांजा जब्त, 12 दिन में पकड़ी गई दूसरी मेगा खेप

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ 75 लाख रुपये कीमत का 950 किलो गांजा जब्त किया है। गांजे की यह भारी खेप ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है।

बोरियों में छिपाकर ट्रक से हो रही थी तस्करी
पुलिस के अनुसार, तस्कर महाराष्ट्र पासिंग ट्रक में गांजा लोड कर उसे जालना ले जा रहे थे। ANTF और कोमाखान थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र की ओर एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा भेजा जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने ओडिशा–छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक (MH 20 EG 3969) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बोरियों के अंदर छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।gifs201768833996_1768841743

Read More CG Crime News : शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर मिला 25 वर्षीय काजल का शव

जालना के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पूछताछ में ट्रक सवार युवकों ने अपना नाम अक्षय भोरजे (26) और शुभम आउटे (24) बताया। दोनों महाराष्ट्र के जालना जिले के निवासी हैं। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में 950 किलो गांजा (कीमत लगभग 4.75 करोड़ रुपये), तस्करी में प्रयुक्त ट्रक (कीमत करीब 15 लाख रुपये), दो मोबाइल फोन और 4050 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

Read More खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव

12 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
गौरतलब है कि महज 12 दिन पहले महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी की एक और बड़ी खेप पकड़ी थी। उस दौरान तस्कर एम्बुलेंस के जरिए 5 क्विंटल 20 किलो गांजा ओडिशा के भवानीपटना से महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहे थे। उस गांजे की कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई थी।

जांच जारी, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के अन्य लिंक और सप्लाई चेन को खंगालने में जुटी हुई है।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार