राजा रघुवंशी हत्याकांड में हुई एक और गिरफ्तारी, शिलॉन्ग पुलिस ने अब प्रॉपर्टी ब्रोकर को पकड़ा, जाने क्या हैं आरोप

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी को फ्लैट दिलाने वाला प्रॉपर्टी ब्रोकर गिरफ्तार; काले बैग में छिपे हथियार और नकदी की तलाश में जुटी शिलॉन्ग पुलिस

राजा रघुवंशी हत्याकांड में हुई एक और गिरफ्तारी, शिलॉन्ग पुलिस ने अब प्रॉपर्टी ब्रोकर को पकड़ा, जाने क्या हैं आरोप

राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलॉन्ग पुलिस ने प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने आरोपी को फ्लैट दिलवाया और हत्या में इस्तेमाल हथियारों व नकदी से भरा बैग गायब किया। सिलोम को सबूत नष्ट करने का सहआरोपी बनाया गया है।

शिलॉन्ग: राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी हुई है। शिलॉन्ग पुलिस ने बीती रात प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया है। सिलोम वही व्यक्ति है जिसने हत्याकांड के आरोपी विशाल को इंदौर के देवास नाका इलाके में एक फ्लैट किराए पर दिलाया था। सरेंडर से पहले इसी फ्लैट में सोनम ने फरारी काट रही थी। शिलॉन्ग पुलिस ने सिलोम को साक्ष्य छिपाने और नष्ट करने के आरोप में केस का सहआरोपी बनाया है। आरोप है कि सिलोम ने फ्लैट के गार्ड के साथ मिलकर वह बैग गायब किया, जिसमें पिस्टल, पांच लाख रुपये नकद और राजा रघुवंशी के जेवरात रखे हुए थे। इधर, मुख्य आरोपी सोनम और राज को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शिलॉन्ग पुलिस ने सोनम के परिवार, ऑफिस, गोदाम के कर्मचारियों और राजा के परिजन के बयान लिए है। इंदौर पुलिस को लग रहा था कि शिलांग पुलिस इतना भर करके चली जाएगी, लेकिन शिलॉन्ग पुलिस उस काले रंग के बैग की तलाश में इंदौर आई थी, जिसके बारे में सोनम ने बताया था। सोनम का कहना था कि राज ने राजा को ठिकाने लगाने के लिए एक पिस्टल खरीदी थी। पहले पिस्टल से ही राजा को मारना था। बाद में धारदार हथियार से मारा गया। पिस्टल और पांच लाख रुपए काले बैग में कपड़ों के बीच छिपाकर रखे हैं। 

ये बैग राज ने विशाल के जरिए ऑटो रिक्शा बुक करके सोनम के पास देवास नाका के फ्लैट में भेजा था। 8 जून को इंदौर से निकलते समय सोनम बैग फ्लैट में छोड़कर आई थी। फ्लैट की चाबी गार्ड (अशोक नगर, गुना के) को सौंपकर आई थी। सोनम के जाने के बाद 10 जून को सिलोम जेम्स अपनी कार से फ्लैट में पहुंचा और बैग उठाकर ले गया। कल शिलांग पुलिस ने ड्राइवर से पूछताछ के बाद सिलोम को दिल्ली भागने से पहले दबोच लिया। आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। शिलॉन्ग पुलिस उसे साथ में ले जा सकती है। वहीं, पुलिस को अब काले बैग की तलाश है, जो कि सिलोम जेम्स बताएगा। गार्ड को भी शिलॉन्ग पुलिस तलाश रही है। वह भी शक के घेरे में है। 

Read More 50 से अधिक चाकूबाजों और नशे के कारोबारियों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, आद्यतन अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

सिलोम अब गिरफ्तार है और उस पर हत्या के आरोपियों की मदद करने और साक्ष्य नष्ट करने का आरोप है। कल सोनम और प्रेमी राज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले पर बात करते हुए इंदौर पुलिस ने बताया कि सिलोम जेम्स को शिलॉन्ग पुलिस ने सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शिलॉन्ग से आई एसआईटी सिलोम जेम्स की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ कर रही है। पूछे जाने पर कि क्या शिलॉन्ग पुलिस जेम्स के अपने साथ लेकर मेघालय जाएगी? दंडोतिया ने कहा कि अभी इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गई है, अगर ऐसा होता है तो पहले उन्हें ट्रांजिट रिमांड लेनी पड़ेगी, उसके बाद लेकर जा सकते हैं।

Read More खबर का असर: शिवराम सिंघारे का पुराना आदेश निरस्त, हटाकर प्रमुख अभियंता कार्यालय में किया अटैच

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा