ऑपरेशन प्रहार: बिल्हा पुलिस ने 90 नग अवैध शराब के साथ दो को दबोचा, स्कूटी भी जब्त

ऑपरेशन प्रहार: बिल्हा पुलिस ने 90 नग अवैध शराब के साथ दो को दबोचा, स्कूटी भी जब्त

बिलासपुर : जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बिल्हा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है । पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक युवक और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16.200 लीटर देशी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है ।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा थाना पुलिस ने क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार निगरानी रखी हुई थी ।

इसी दौरान 6 अगस्त को सूचना मिली कि दगौरी शराब भट्ठी से दो व्यक्ति स्कूटी क्रमांक सीजी10सीडी 4775 में बड़ी मात्रा में शराब लेकर जा रहे हैं । सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उड़गन रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर स्कूटी को रोका ।

Read More कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........

तलाशी के दौरान स्कूटी चला रहे राजेन्द्र यादव (25 वर्ष), निवासी पत्थरखान भाठा, थाना बिल्हा तथा उसके साथ मौजूद एक अपचारी बालक के पास से काले बैग और स्कूटी की डिक्की में रखी 60 नग देशी प्लेन और 30 नग देशी मसाला शराब बरामद हुई । कुल 16.200 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 9 हजार रुपये है, को जब्त कर लिया गया । साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया ।

Read More डीईओ मनीराम यादव पर 'विशेष कृपा': 6 साल से फाइलें खा रहीं धूल, गबन के 'मास्टर' पर मेहरबान सिस्टम!

थाना प्रभारी ने बताया कि बिल्हा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, करण राज बघेल, आरक्षक संतोष मरकाम एवं संजय निर्मलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Tags:

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी